फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rumor_creating_in_bihar_for_salt

नमक की अफवाह से बिहार में संकट

Fri, 15 Nov 2013 10:50 AM IST
एजेंसी/पटना
एजेंसी/पटना Updated Fri, 15 Nov 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
 Rumor_creating_in_bihar_for_salt

गुजरात से नमक नहीं आने की अफवाह के कारण राज्य के चार जिलों में संकट पैदा हो गया है। संकट की आशंका में लोग नमक की जमकर खरीद कर रहे हैं।

विज्ञापन


अफवाह फैलाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि राज्य के खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्याम रजक ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।  
विज्ञापन


श्याम रजक ने कहा कि दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों के बाजारों में गुजरात से कम नमक आने के कारण कमी की अफवाह फैलाई गई है। इस कारण लोग हड़बड़ी में 70 रुपये किलो तक के भाव से नमक की खरीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित जिलों के अधिकारियों को जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों से स्थानीय पुलिस पूछताछ कर रही है।

श्याम रजक ने अफवाह के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराते हुए इसे नीतीश सरकार को अस्थिर करने की कोशिश करार दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा और उसकी सहयोगी संगठनों को अफवाह फैलाने में महारथ हासिल है। उन्होंने कहा कि राज्य में नमक की कही कोई कमी नहीं है और प्रचुर मात्रा में भंडारण है।

उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की और कहा कि सभी जगह 10 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से नमक बेचा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed