{"_id":"5ac4a2bf4f1c1bd7618b56b8","slug":"rti-activist-jayant-kumar-shot-dead-in-bihar-vaishali","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: RTI कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, नेताओं और पुलिसकर्मियों के खिलाफ इकट्ठा किए थे सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: RTI कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, नेताओं और पुलिसकर्मियों के खिलाफ इकट्ठा किए थे सबूत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Apr 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
बिहार में आरटीआई कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के पास बुधवार को कार्यकर्ता जयंत कुमार को गोली मार दी गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
वहीं पंचायत की उपमुखिया के पति अरविंद सिंह को भी गोली लगने की खबर है। हमले में वह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना दोपहर 12.30 के करीब की है। जयंत कुमार ने गोरौल के पूर्व थानाध्यक्ष, पुलिसकर्मियों समेत कई नेताओं के खिलाफ आरटीआई के जरिए सबूत एकत्रित किए थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों गांव-बयासचक, पंचायत इनायत नगर के निवासी हैं। दोनों आज सुबह जब पंचायत के करीब चाय पी रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कुछ लोग आए और उन्होंने दोनों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जयंत कुमार की तो मौके पर ही मौत हो गई वहीं अरविंद सिंह उर्फ भद्र सिंह के दाहिने हाथ में गोली लगने की खबर है।