फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rs 6000 sent to the account of flood affected families in Bihar

बिहार में बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में भेजे गए 6000 रुपये, एसएमएस से मिली सूचना

Tue, 15 Oct 2019 12:42 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 15 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rs 6000 sent to the account of flood affected families in Bihar
बिहार बाढ़ (फाइल फोटो)

बिहार में भारी बारिश से आए बाढ़ और जलजमाव से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रत्येक परिवारों के बैंक खाते में 6000 रुपये दिए जाने की घोषणा की। इन परिवारों के खाते में ये राशि ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 48 घंटे के भीतर सभी सत्यापित परिवारों को सहायता राशि मिल जाएगी। शेष परिवारों का सत्यापन हो जाने के बाद दूसरे चरण में सहायता राशि दी जाएगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आदेश देते हुए कहा कि सभी प्रभावित परिवारों को दीपावली के पहले भुगतान कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे परिवार भी हैं जिनका खाता नहीं खुला है, उनका भी जल्द से जल्द खाता खुलवा कर उचित सहायता राशि दी जाए। पीड़ित परिवारों के नाम, उनके खाता और मोबाइल नंबर को आपदा विभाग के वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि सितंबर महीने में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि और भारी बारिश के कारण बिहार के कई जिले प्रभावित हुए। शेष परिवारों को दूसरे चरण में अनुग्रहिक राहत के लिए नकद अनुदान 3000 रुपए और खाद्यान्न के लिए नकद 3000 रुपए (कुल 6000 रुपए) परिवारों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) की जाएगी। पहले चरण में सरकार ने 136 करोड़ 58 लाख 94 हजार रुपए जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed