फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rocky Yadav and two others to life imprisonment in Aditya Sachdeva murder case

बिहार: आदित्य हत्याकांड में सजा का एेलान, पूर्व जेडीयू MLC के बेटे समेत 3 को उम्रकैद

Wed, 06 Sep 2017 05:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 06 Sep 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
Rocky Yadav and two others to life imprisonment in Aditya Sachdeva murder case
rocky yadav

बिहार के चर्चित आदित्य सचदेवा मर्डर केस में गया सिविल कोर्ट ने सजा का एलान कर दिया है। मुख्य आरोपी और एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा रॉकी यादव और 2 अन्य को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


वहीं रॉकी के पिता बिंदी यादव को 5 साल की जेल दी गई है। बता दें कि सात मई 2016 को 19 साल के आदित्य सचदेवा की बिहार के गया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन


आरोपी रॉकी यादव जेडीयू से निकाली गईं एमएलसी मनोरमा देवी का बेटा है, जिसने गुस्से में आकर 12वीं छात्र आदित्य सचदेवा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। रॉकी के साथ उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ भी कार्यवाही होगी, जिनमें उसके पिता भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः- बिहार: आदित्य हत्याकांड में MLC के बेटे समेत चार दोषी, मां बोली- ये बड़ा निर्णय

इस केस में कई बड़े मोड़ आए हैं, जिसमें सबसे बड़ा पिछले साल अक्तूबर में रॉकी को जमानत दे दी गई थी, लेकिन बाद में सुप्रीम कोर्ट ने ये जमानत रद्द कर दी थी। मालूम हो कि इसी साल मई महीने में ओवर टेक करने को लेकर हुए विवाद में आदित्य सचदेवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

हत्या का आरोप रॉकी यादव पर लगा था और पुलिस ने रॉकी यादव को गिरफ्तार किया था। रॉकी यादव को इस हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त बनाया गया था। बीते बृहस्पतिवार को पटना हाईकोर्ट से उसे जमानत मिली थी।

पढ़ेंः- रॉकी यादव की बेल रद्द कराने के लिए SC जाएगी बिहार सरकार

रॉकी यादव की सजा के बाद आदित्या सचदेवा के माता-पिता चंद और श्याम सचदेवा ने कहा कि हम संतुष्ट हैं और अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं। हालांकि, रॉकी यादव के वकील ने कहा कि हम इस मामले में हाई कोर्ट में अपील करेंगे।
 

कौन है रॉकी यादव?

Rocky Yadav and two others to life imprisonment in Aditya Sachdeva murder case
rocky yadav

रॉकी उर्फ राकेश रंजन यादव पर बिहार के गया में आदित्य नाम के छात्र की हत्या का आरोप है। रॉकी निशानेबाजी का शौकीन रहा है। रॉकी की शुरुआती पढ़ाई रांची के बिशप कॉन्वेट स्कूल से हुई है।

दिल्ली के एयरफोर्स से स्कूल से बारहवीं की पढ़ाई के बाद दिल्ली में जेएनयू से ग्रेजुएशन किया। फिलहाल जेएनयू से ही एमए के फाइनल ईयर की पढ़ाई करने के साथ सिविल सर्विसेज की भी तैयारी कर रहा है।

वहीं रॉकी की मां मनोरमा देवी जेडीयू से विधान परिषद सदस्य हैं। रॉकी के पिता बिंदी यादव इलाके के बाहुबली हैं और बिंदी पर कई आपराधिक केस दर्ज हैं। बिंदी यादव नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में जेल भी जा चुके हैं।

पिछले मई महीने में ओवरटेक करने को लेकर लैंडरोवर में सवार रॉकी यादव ने स्विफ्ट कार में सवार आदित्य सचदेवा को गोली मारी थी। इस मामले में पुलिस ने रॉकी यादव के पिता बिंदी यादव और उसके अंगरक्षक को भी गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed