फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   robbers jumped from moving train and looted gold worth lakhs from gold trader and killed him in Bihar

Bihar: स्वर्ण व्यवसायी को चलती ट्रेन से लेकर कूदे लुटेरे, लाखों का सोना लूट की हत्या, शव पटरी के किनारे फेंका

Fri, 17 Feb 2023 06:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 17 Feb 2023 06:52 PM IST
सार

मृतक के बड़े भाई ने पुलिस से शिकायत में कहा कि उनका छोटा भाई कृष्णदेव 16 फरवरी को कोलकाता-आगरा कैंट ट्रेन से घर वापस लौट रहा था। ट्रेन में लुटेरों ने मेरे भाई से सोना लूटने के लिए उसे लेकर ट्रेन से नीचे कूद गए और लूटकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
robbers jumped from moving train and looted gold worth lakhs from gold trader and killed him in Bihar
जम्होर थाना और मृतक व्यवसायी कृष्णदेव कुमार वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में औरंगाबाद के अनुग्रह नारायण रोड रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में एक स्वर्ण व्यवसायी से लूट और हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रोहतास जिले के डेहरी निवासी कृष्णदेव कुमार वर्मा के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, कृष्णदेव स्वर्ण व्यवसायी था और वह सोने की कील का व्यापार करता था। वह व्यापार के सिलसिले में ही कोलकाता गया था और वापसी में उसके साथ यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


कोलकाता से वापस घर लौट रहा था स्वर्ण व्यवसायी
कृष्णदेव वर्मा 13167 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस ट्रेन से कोलकाता से वापस अपने घर डेहरी लौट रहा था। ट्रेन के औरंगाबाद के अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन से आगे बढ़ते ही ट्रेन में यात्री के वेश में सवार लुटेरों ने यात्रियों से लूटपाट शुरू की। यात्रियों को लूटते हुए लुटेरों ने जब स्वर्ण व्यवसायी से लूट की कोशिश की तो उसने विरोध किया। विरोध करने पर एक लुटेरा व्यवसायी को उसके बैग के साथ लेकर चलती ट्रेन से नीचे कूद गया। शुक्रवार की सुबह जम्होर थाना क्षेत्र में टिमल बिगहा के पास रेल पटरी के किनारे शव देखे जाने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जम्होर थाना को दी।
विज्ञापन


जेब से मिले कागजातों से हुई शव की शिनाख्त
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान मृतक की जेब से बरामद कागजातों से उसकी शिनाख्त हुई। शिनाख्त होने पर पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलने पर आए परिजनों ने भी शव की शिनाख्त की। इस मामले में मृतक के परिजनों ने जम्होर पुलिस को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन में मृतक के बड़े भाई सूर्यदेव प्रसाद वर्मा ने कहा है कि उनका छोटा भाई कृष्णदेव कुमार वर्मा 16 फरवरी को 13167 कोलकाता-आगरा कैंट ट्रेन से कोलकाता से डेहरी के लिए वापस लौट रहा था। ट्रेन में ही लुटेरों की ओर से मेरे भाई के साथ सामान लूटने की नीयत से हाथापाई की गई। इसके बाद चलती ट्रेन से अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन के पास टिमल बिगहा से दक्षिण मेरे भाई को लेकर लुटेरे कूद गए। फिर सारा सामान छीन कर उसकी हत्या करके शव को रेलवे पटरी के किनारे रख दिया।

आवेदन में कहा गया है कि उनका छोटा भाई सोने का व्यापार करता था। मृतक के बड़े भाई ने कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे भाई से सोने की कील से भरा बैग छीनकर अज्ञात लुटेरों ने हत्या की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


अज्ञात लुटेरों को बनाया गया मामले में आरोपी
जम्होर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में अज्ञात लुटेरों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद परिजनों में हाहाकार मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके घर पर मातम पसरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed