फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RLJD chief Upendra Kushwaha targeted JDU and CM Nitish Kumar in Rohtas

Bihar Politics: RLJD प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा बोले, जेडीयू अब खाली डब्बा है; कोई भी उसकी सवारी नहीं करना चाहता

Fri, 19 May 2023 05:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 19 May 2023 05:07 PM IST
सार

2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के गोलबंद होने पर उपेंद्र कुशावाहा ने कहा कि नीतीश असफल हो चुके हैं। उनका काम करने में मन नहीं लग रहा है। जिस व्यक्ति का काम में मन ही नहीं लग रहा हो, वह आगे क्या काम करेगा। नीतीश कुमार तो आरजेडी के सामने सरेंडर कर चुके हैं।

विज्ञापन
RLJD chief Upendra Kushwaha targeted JDU and CM Nitish Kumar in Rohtas
रालोजद के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले के करगहर के शुक्रवार को एक निजी लॉज में रालोजद की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रालोजद प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा शामिल हुए। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री के बिहार आने के बाद हुए राजनीतिक घमासान पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।
विज्ञापन


आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू तो खाली डब्बा है, अब जदयू में कोई रहना नहीं चाहता है। कुछ लोग तो दूसरी पार्टी में जाने के इंतजार में हैं। वह आज न तो कल दूसरी पार्टी में शामिल होंगे। बिहार में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के आने के बाद हुए राजनीतिक घमासान पर उन्होंने अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म के प्रचारक को संविधान इजाजत देता है कि वह कहीं भी जाकर अपने धर्म का प्रचार कर सकता है।
विज्ञापन


वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के गोलबंद होने पर उन्होंने कहा कि नीतीश असफल हो चुके हैं। उनका काम करने में मन नहीं लग रहा है। जिस व्यक्ति का काम में मन ही नहीं लग रहा हो, वह आगे क्या काम करेगा। नीतीश कुमार तो आरजेडी के सामने सरेंडर कर चुके हैं। जिसके खिलाफ उन्होंने जीवन भर राजनीतिक अभियान चलाया, आज उसी के पीछे-पीछे जिंदाबाद करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed