फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD Tejashwi Yadav said in minister suresh sharma brawl case Sushil Modi keep silent in such cases

जब तेजस्वी बोले, सुशील मोदी ऐसे मामलों में मुंह छिपाए दुबके रहते हैं, प्रवचन भी बंद

Tue, 02 Jan 2018 07:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Tue, 02 Jan 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
RJD Tejashwi Yadav said in minister suresh sharma brawl case Sushil Modi keep silent in such cases
tejashwi yadav - फोटो : PTI
बिहार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा के साथ पश्चिम बंगाल में हुई मारपीट के मामला तूल पकड़ रहा है। नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने मामले को लेकर उप-मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए शर्मा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं राजद प्रवक्ता ने सीएम नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान पर चुटकी लेते हुए कटाक्ष किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार CM पर हत्या का आरोप, कानून व्यवस्था तो बिगड़ेगी ही: तेजस्वी यादव
विज्ञापन


बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सुरेश शर्मा के साथ हुई मारपीट की घटना को दूसरे राज्य में जाकर गुंडागर्दी करार दिया और इस घटना के बहाने उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर हमला करने का मौका नहीं छोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी ने ट्विटर पर लिखा है कि, 'भाजपाई मंत्री द्वारा बंगाल के एक होटल में गुंडागर्दी करने से बिहार की छवि को नुकसान पहुंचा है। ऐसे मंत्रियों के कुकृत्यों की वजह से ही बिहार की नकारात्मक छवि बनती है। इनके सरगना सुशील मोदी ऐसे मामलों में मुंह छिपाए दुबके रहते हैं और इनका गुंडागर्दी वाला प्रवचन बंद हो जाता है।' 
 

तेजस्वी के डिप्टी सीएम पर निशाना साधने के बाद राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सीएम नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान पर चुटकी लेते हुए कटाक्ष किया। शक्ति सिंह यादव ने मंगलवार को कहा है कि, 'आखिर मंत्री पर हमला क्यों हुआ? वह वहां किस 'मौज' के लिए गए थे?' सिंह ने मंत्री की मेडिकल जांच कराने की भी मांग की है। 

'नीतीश ऐसे नेताओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं?'

RJD Tejashwi Yadav said in minister suresh sharma brawl case Sushil Modi keep silent in such cases
नीतीश कुमार
तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ऐसे नेताओं को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने लिखा है कि, 'नीतीश जी बिहार की बदनामी करने वाले ऐसे मंत्रियों को प्रोत्साहित कर रहे है? क्या उनकी अंतरात्मा झूठ को ढांकते समय उन्हें धिक्कारती नहीं? सुशील मोदी दिल पर हाथ रखकर बताए अगर ऐसा कृत्य कोई ओर करता तो क्या वो ऐसे ही दुबके रहते? ऐसे मंत्री को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।' 
 

गौरतलब है कि सुरेश शर्मा बिहार के मुजफ्फरपुर से विधायक हैं और भाजपा कोटे से सरकार में मंत्री हैं। नए साल के मौके पर वे पश्चिम बंगाल के तारापीठ गए थे। इस दौरान वे सोनार बंगला होटल में ठहरे थे और वहां के कर्मचारियों और सुरेश शर्मा के बीच मारपीट हुई।

घटना पर मंत्री के आप्त सचिव ने पश्चिम बंगाल सरकार पर प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। वीरभूम पुलिस मामले की छानबीन के लिए होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed