{"_id":"5a4b8e024f1c1b4f198b46a4","slug":"rjd-tejashwi-yadav-said-in-minister-suresh-sharma-brawl-case-sushil-modi-keep-silent-in-such-cases","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जब तेजस्वी बोले, सुशील मोदी ऐसे मामलों में मुंह छिपाए दुबके रहते हैं, प्रवचन भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब तेजस्वी बोले, सुशील मोदी ऐसे मामलों में मुंह छिपाए दुबके रहते हैं, प्रवचन भी बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 02 Jan 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
tejashwi yadav
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा के साथ पश्चिम बंगाल में हुई मारपीट के मामला तूल पकड़ रहा है। नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने मामले को लेकर उप-मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए शर्मा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं राजद प्रवक्ता ने सीएम नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान पर चुटकी लेते हुए कटाक्ष किया है।
यह भी पढ़ें: बिहार CM पर हत्या का आरोप, कानून व्यवस्था तो बिगड़ेगी ही: तेजस्वी यादव
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सुरेश शर्मा के साथ हुई मारपीट की घटना को दूसरे राज्य में जाकर गुंडागर्दी करार दिया और इस घटना के बहाने उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी पर हमला करने का मौका नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
तेजस्वी ने ट्विटर पर लिखा है कि, 'भाजपाई मंत्री द्वारा बंगाल के एक होटल में गुंडागर्दी करने से बिहार की छवि को नुकसान पहुंचा है। ऐसे मंत्रियों के कुकृत्यों की वजह से ही बिहार की नकारात्मक छवि बनती है। इनके सरगना सुशील मोदी ऐसे मामलों में मुंह छिपाए दुबके रहते हैं और इनका गुंडागर्दी वाला प्रवचन बंद हो जाता है।'
तेजस्वी के डिप्टी सीएम पर निशाना साधने के बाद राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सीएम नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान पर चुटकी लेते हुए कटाक्ष किया। शक्ति सिंह यादव ने मंगलवार को कहा है कि, 'आखिर मंत्री पर हमला क्यों हुआ? वह वहां किस 'मौज' के लिए गए थे?' सिंह ने मंत्री की मेडिकल जांच कराने की भी मांग की है।

भाजपाई मंत्री द्वारा बंगाल के एक होटल में गुंडागर्दी करने से बिहार की छवि को नुक़सान पहुँचा है।ऐसे मंत्रियों के कुकृत्यों की वजह से ही बिहार की नकारात्मक छवि बनती है। इनके सरगना सुशील मोदी ऐसे मामलों में मुँह छिपाए दुबके रहते है और इनका गुंडागर्दी वाला प्रवचन बंद हो जाता है
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 2, 2018
तेजस्वी के डिप्टी सीएम पर निशाना साधने के बाद राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सीएम नीतीश कुमार के शराबबंदी अभियान पर चुटकी लेते हुए कटाक्ष किया। शक्ति सिंह यादव ने मंगलवार को कहा है कि, 'आखिर मंत्री पर हमला क्यों हुआ? वह वहां किस 'मौज' के लिए गए थे?' सिंह ने मंत्री की मेडिकल जांच कराने की भी मांग की है।
'नीतीश ऐसे नेताओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं?'
नीतीश कुमार
तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर ऐसे नेताओं को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने लिखा है कि, 'नीतीश जी बिहार की बदनामी करने वाले ऐसे मंत्रियों को प्रोत्साहित कर रहे है? क्या उनकी अंतरात्मा झूठ को ढांकते समय उन्हें धिक्कारती नहीं? सुशील मोदी दिल पर हाथ रखकर बताए अगर ऐसा कृत्य कोई ओर करता तो क्या वो ऐसे ही दुबके रहते? ऐसे मंत्री को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।'
गौरतलब है कि सुरेश शर्मा बिहार के मुजफ्फरपुर से विधायक हैं और भाजपा कोटे से सरकार में मंत्री हैं। नए साल के मौके पर वे पश्चिम बंगाल के तारापीठ गए थे। इस दौरान वे सोनार बंगला होटल में ठहरे थे और वहां के कर्मचारियों और सुरेश शर्मा के बीच मारपीट हुई।
घटना पर मंत्री के आप्त सचिव ने पश्चिम बंगाल सरकार पर प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। वीरभूम पुलिस मामले की छानबीन के लिए होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
नीतीश जी बिहार की बदनामी करने वाले ऐसे मंत्रियों को प्रोत्साहित कर रहे है? क्या उनकी अंतरात्मा झूठ को ढाँकते समय उन्हें धिक्कारती नहीं? सुशील मोदी दिल पर हाथ रखकर बताए अगर ऐसा कृत्य कोई ओर करता तो क्या वो ऐसे ही दुबके रहते? ऐसे मंत्री को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।