{"_id":"5b049e054f1c1bea408b71e0","slug":"rjd-slams-rss-chief-arrives-in-bihar-on-a-three-day-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे संघ प्रमुख, RJD ने यात्रा को बताया साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे संघ प्रमुख, RJD ने यात्रा को बताया साजिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 23 May 2018 04:17 AM IST
विज्ञापन
संघ प्रमुख मोहन भागवत बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। संघ प्रमुख शुक्रवार तक बिहार में हैं। इस दौरान वह नवादा में आयोजित संघ के प्रशिक्षण वर्ग में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
राजद ने भागवत की यात्रा को तनाव पैदा करने की साजिश बताया
इधर, भागवत के बिहार दौरे पर राजनीति गरम हो गई है। विपक्षी दलों ने उनके दौरे पर निशाना साधा है। राजद ने भागवत की यात्रा को तनाव पैदा करने की साजिश बताया है। राजद नेता एज्या यादव ने कहा कि भागवत जब पिछली बार आए तो तलवारें बांटी और बिहार में दंगा फैलाकर चले गए, इस बार क्या बंदूक और तोप बांटने आये हैं।
विज्ञापन
राजद के विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि संघ एक सांस्कृतिक संस्था है जिसने देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। वहीं जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा है कि राजद तो संघ के विरोध पर ही सियासत करता है उसके बयान को तुष्टिकरण समझा जाए।
विज्ञापन