फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD should not worry about caste census after Tejashwi's exogamous marriage: Bihar minister

बिहार: भाजपा मंत्री ने कसा तंज, तेजस्वी की शादी के बाद राजद को जाति आधारित जनगणना की मांग छोड़ देनी चाहिए  

Sat, 25 Dec 2021 07:42 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: Amit Mandal Updated Sat, 25 Dec 2021 07:42 PM IST
सार

नीतीश कुमार कैबिनेट में पंचायती राज विभाग सम्राट चौधरी ने तेजस्वी की शादी के बहाने जातीय जनगणना की उनकी मांग को लेकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
RJD should not worry about caste census after Tejashwi's exogamous marriage: Bihar minister
बिहार के मंत्री सम्राट चौधरी - फोटो : Twitter

विस्तार

बिहार के एक भाजपा मंत्री ने शनिवार को विपक्षी राजद पर तंज कसते हुए कहा कि उसे अपने नेता तेजस्वी यादव के दूसरी जाति में विवाह के बाद जाति आधारित जनगणना की अपनी मांग छोड़ देनी चाहिए। नीतीश कुमार कैबिनेट में पंचायती राज विभाग सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव से पूछा जाना चाहिए कि वह अब किस समुदाय से हैं, अपने माता-पिता वाले समुदाय से या अपनी पत्नी वाले समुदाय से। चौधरी ने तेजस्वी की अपनी बचपन की दोस्त रेचेल आइरिस से हालिया शादी का जिक्र करते हुए ये बातें कहीं।  

विज्ञापन


मंत्री से जाति जनगणना के संबंध में उनकी पार्टी और मुख्यमंत्री नीतीश की पार्टी जद (यू) के बीच मतभेदों के बारे में पूछा गया था। राज्य विधायिका ने जाति जनगणना के समर्थन में दो बार प्रस्ताव पारित किए हैं और हालांकि भाजपा विधायकों ने इनका समर्थन किया है, लेकिन केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा इससे इनकार करने पर पार्टी खुद को संकट में पाती है। कुछ समय पहले नीतीश कुमार के नेतृ्त्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी जिसमें तेजस्वी भी शामिल थे।  
विज्ञापन


नीतीश ने कहा था कि सर्वे का आदेश देने से पहले वह इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाएंगे। हालाँकि, चौधरी का कहना है कि इस पर भाजपा और जद (यू) को फैसला करना है क्योंकि दोनों दलों ने साझा सरकार है। उन्होंने तेजस्वी और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि यूपी और बिहार के दोनों युवराजों ने जाति बंधन तोड़ दिया है। इसलिए उनकी पार्टियों को जाति जनगणना के बारे में चिंता करना बंद कर देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed