{"_id":"59b5192a4f1c1bfb7f8b5989","slug":"rjd-rally-in-bihar-bhagalpur-against-srijan-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागलपुर: सृजन घोटाले के खिलाफ RJD की रैली, लालू बोले- नीतीश ने जनता का वोट बीजेपी को बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागलपुर: सृजन घोटाले के खिलाफ RJD की रैली, लालू बोले- नीतीश ने जनता का वोट बीजेपी को बेचा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, बिहार
Updated Sun, 10 Sep 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
भागलपुर रैली में लालू यादव और तेजस्वी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के भागलपुर में हुए 700 करोड़ के सृजन घोटाले के खिलाफ आरजेडी के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर हमला बोला।
रविवार को बिहार के भागलपुर में सृजन घोटाले के खिलाफ हुई रैली में लालू यादव ने कहा कि सृजन घोटाला महाघोटाला है। उन्होंने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार लालची हैं और उन्होंने जनता के वोट को बीजेपी को बेचा है।
लालू ने कहा कि हमको नहीं हरा पाए तो बच्चों को निशाना बना रहे हैं। तेजस्वी ने नीतीश की बोलती बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेगा।
विज्ञापन
क्या है सृजन घोटाला
आरोप है कि भागलपुर के सृजन एनजीओ ने पिछले 10 सालों में मिलीभगत से बिहार सरकार को तकरीबन 700 करोड़ का चूना लगाया है।
एनजीओ के इस घोटाले का खुलासा पुलिस रिकॉर्ड, बैंक स्टेटमेंट और अधिकारियों से बातचीत के बाद हुआ। भागलपुर के इस एनजीओ का नाम सृजन महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड है जो महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने और अचार बेचने का काम करती है।
सृजन एनजीओ पर आरोप है कि उसने तकरीबन आधा दर्जन वेलफेयर स्कीम के नाम पर भागलपुर जिला प्रसाशन के अलग-अलग अकाउंट्स से करोड़ों रुपए का गबन किया।
एनजीओ के इस घोटाले में सरकारी अधिकारियों, बैंक के कर्मचारियों और सृजन के स्टाफ ने सहयोग किया। घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद केंद्र सरकार ने सीबीआई जांच के निर्देश दिए । सीबीआई सृजन घोटाले की जांच कर रही है।