फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD Party president Lalu yadav reaction on bihar caste census, lalu yadav on ganga ghat marine drive patna

Bihar News : लालू ने पहले कैंसर की बात क्यों की, फिर कहां निकल गए? राजद अध्यक्ष ने किस बात पर निकाली भड़ास

Mon, 09 Oct 2023 08:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 09 Oct 2023 08:36 PM IST
सार

Lalu Yadav : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव सोमवार की शाम फिर गंगा पथ पर अपनी विशेष गाड़ी से घूमने निकले। इससे पहले उन्होंने बिहार की जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट के बहाने कैंसर की चर्चा सोशल मीडिया पर की थी।

विज्ञापन
RJD Party president Lalu yadav reaction on bihar caste census, lalu yadav on ganga ghat marine drive patna
लालू प्रसाद यादव निकले मरीन ड्राइव की ओर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव अपने रौ में हैं। फिर शाम में घूमने निकले। अपनी विशेष गाड़ी से वह गंगा पथ पर घूमने के लिए अटल पथ होकर निकले। अटल पथ के एक छोर पर गंगा किनारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा पथ पर शाम में लोग सैर-सपाटे के लिए पहुंचेते हैं। इसे ही लोग मरीन ड्राइव भी कहते हैं। जद अध्यक्ष लालू प्रसाद का विशेष गाड़ी से निकलना तो अपनी जगह था ही, उन्होंने इस सैर-सपाटे के पहले सोशल मीडिया पर जो भड़ास निकाली, वह चर्चा में है। बिहार में जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट आने के बाद से लालू की सीधी प्रतिक्रिया नहीं आ रही थी। अब उन्होंने इस रिपोर्ट को कैंसर से जोड़ते हुए अपनी बात रखी है।

विज्ञापन


क्या लिखकर किसपर साधा निशाना, जानिए यहां
जातीय जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक होने के बाद उन आंकड़ों पर लगातार सवाल खड़े होने लगे हैं। जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी को लेकर भी घमासान मचा हुआ है। ऐसे में राजद सुप्रीमो लालू यादव ने जातीय गणना के आंकड़ों को लेकर हो रही सियासी हलचलों पर ट्वीटर के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि जातीय जनगणना के विरुद्ध जो भी लोग हैं वो इंसानियत, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक बराबरी तथा समानुपातिक प्रतिनिधित्व के खिलाफ हैं। ऐसे लोगों में रत्तीभर भी न्यायिक चरित्र नहीं होता है।  लालू प्रसाद ने आगे लिखा है कि किसी भी प्रकार की असामनता एवं गैर बराबरी के ऐसे समर्थक अन्यायी प्रवृति के होते हैं जो जन्म से लेकर मृत्यु तक केवल और केवल जन्मजात जातीय श्रेष्ठता के आधार एवं दंभ पर दूसरों का हक खाकर अपनी कथित श्रेष्ठता को बरकरार रखना चाहते हैं। लालू प्रसाद यादव ने अंत में लिखा है कि कैंसर का इलाज सिरदर्द की दवा खाने से नहीं होगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed