फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD News: Jagdanand Singh replied to the question of going to Prashant Kishor party; flood, bihar, nitish

RJD Party : प्रशांत किशोर के पास गए तो लालू की पार्टी कार्रवाई करेगी? राजद प्रदेश अध्यक्ष का दो टूक जवाब

Mon, 08 Jul 2024 06:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 08 Jul 2024 06:36 PM IST
सार

सोमवार को राजद कार्यालय में लंबे अरसे के बाद जगदानंद सिंह ने बाढ़ के मुद्दों पर बातें की। उन्होंने नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा। बाढ़ पर उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार जिम्मेदार पद पर हैं।

विज्ञापन
RJD News: Jagdanand Singh replied to the question of going to Prashant Kishor party; flood, bihar, nitish
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल की ओर से जारी किए गए पत्र का राज से पर्दा नहीं पा रहा। अब राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने जगदानंद सिंह ने आपलोग मामले को घुमाकर पेश कर रहे हैं। उन्होंने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। स्पष्ट कहा कि अगर इस मामले में ज्यादा सवाल पूछेंगे तो मैं उठकर चला जाउंगा। दरअसल, राजद की ओर से जनसुराज और प्रशांत किशोर को लेकर एक पत्र जारी किया गया था। इसमें राजद का नाम लिखा हुआ था और इसपर जगदानंद सिंह के हस्ताक्षर थे। पत्र में राजद कार्यकर्ताओं, नेताओं से अपील की गयी है कि वह राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर की प्रस्तावित पार्टी जन सुराज में शामिल नहीं हो। इस पत्र में जन सुराज को भारतीय जनता पार्टी की बी टीम तक कह दिया गया था। उसके बाद से बिहार की सियासत गरमा गईी।  

विज्ञापन


जगदानंद सिंह ने बाढ़ के मुद्दों पर बातें की
बता दें कि सोमवार को राजद कार्यालय में लंबे अरसे के बाद जगदानंद सिंह ने बाढ़ के मुद्दों पर बातें की। उन्होंने नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा। बाढ़ पर उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार जिम्मेदार पद पर हैं। उन्हें इस मामले को देखना चाहिए। सबको यह जानकारी है कि बाढ नेपाल में है, और नदियां बिहार से गुजरते हुए सारी पानी को लेकर जाती हैं। गंडक और कोसी दो बडी नदियां हैं। दोनों का डिस्चार्ज आठ लाख क्यूसेक से ऊपर होता है। खतरे की संभावना बन गयी है।
विज्ञापन


वह हथियार वक्त पर काम नहीं आएगा
जगदानंद सिंह ने कहा कि हमारे तटबंध आठ लाख क्यूसेक पानी से बचाने के लायक हैं, लेकिन हमारे बचाने का औजार जो हमारे तटबंध हैं, उसे बचाने की जिम्मेदारी सरकार की है। अगर हम तटबंध को सुरक्षित नहीं रखेंगे, दुनिया का कोई भी हथियार असुरक्षित रहेगा, तो वह हथियार वक्त पर काम नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed