फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD MP Manoj Jha says Centre denied clearance to visit Pakistan

RJD: राजद सांसद मनोज झा का दावा, केंद्र सरकार ने पाकिस्तान की उनकी यात्रा की मंजूरी से किया इनकार

Mon, 03 Oct 2022 08:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 03 Oct 2022 08:59 PM IST
सार

राजद से राज्यसभा सांसद मनेज झा के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, वे 23 अक्टूबर को लाहौर में "लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा में राजनीतिक दलों की भूमिका" विषय पर संबोधन देने वाले थे। ये आयोजन पाकिस्तान की प्रख्यात मानवाधिकार कार्यकर्ता अस्मा जहांगीर की याद में आयोजित किया गया है।

विज्ञापन
RJD MP Manoj Jha says Centre denied clearance to visit Pakistan
राजद नेता मनोज झा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्र सरकार ने राजद सांसद मनोज झा को पाकिस्तान की यात्रा करने की मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। राजद सांसद ने दावा किया कि वे पाकिस्तान की प्रख्यात मानवाधिकार कार्यकर्ता अस्मा जहांगीर की याद में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए पडोसी देश जाने वाले थे। 

विज्ञापन


राजद सांसद ने अपने आवेदन को खारिज किए जाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा से उन्हें लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए लड़ने में भारतीय राजनीतिक दलों की महान परंपरा को उजागर करने का मौका मिलता। उन्होंने दावा किया कि जब उन्हें गृह मंत्रालय से विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम की मंजूरी मिली तो विदेश मंत्रालय ने मंजूरी से इनकार कर दिया। राजद सांसद ने कहा कि अगर मुझे वहां जाने की अनुमति मिल जाती तो भारतीय संसद की ओर से हमें यह दिखाने का मौका मिल सकता था कि हम सड़कों पर और संसद में लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए कैसे लड़ते हैं। इससे हमारे मूल्य में वृद्धि हो सकती थी और दुनिया में हमारा कद बढ़ सकता था।
विज्ञापन


राजद से राज्यसभा सांसद मनेज झा के प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, वे 23 अक्टूबर को लाहौर में "लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा में राजनीतिक दलों की भूमिका" विषय पर संबोधन देने वाले थे। ये आयोजन पाकिस्तान की प्रख्यात मानवाधिकार कार्यकर्ता अस्मा जहांगीर की याद में आयोजित किया गया है। मनोझ झा ने बताया कि उनकी योजना 20 अक्टूबर को वाघा सीमा से पाकिस्तान में जाने और 24 अक्टूबर को वहां से वापस आने की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed