फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD MLAs Chandrika Rai, Jaivardhan Yadav and Faraz Fatmi joined JDU in Patna today

चुनाव से पहले राजद को झटका, लालू के समधी सहित तीन विधायक जदयू में शामिल

Thu, 20 Aug 2020 08:53 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 20 Aug 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
RJD MLAs Chandrika Rai, Jaivardhan Yadav and Faraz Fatmi joined JDU in Patna today
आरजेडी के तीन विधायक जेडीयू में हुए शामिल - फोटो : ANI

बिहार में विधानसभा चुनाव 2020 से पहले लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को पटना में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तीन विधायक जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हो गए।

विज्ञापन


इन विधायकों में चंद्रिका राय, जयवर्धन यादव और फराज फातमी का नाम शामिल है। बता दें कि चंद्रिका राय राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के समधी और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव के ससुर हैं। 
विज्ञापन

 


विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के नेता अपने सुविधानुसार दल-बदल का खेल खेलने में जुट गए हैं। तीन दिन पहले ही बिहार सरकार के उद्योग मंत्री श्याम रजक नीतीश का साथ छोड़ राजद में शामिल हुए थे।


इसके ठीक एक या दो दिन बाद जदयू ने भी राजद के तीन विधायक प्रेमा चौधरी, महेश्वर यादव और डॉ.अशोक कुमार को अपनी पार्टी में शामिल कराकर करारा जवाब दे दिया था। 


बता दें कि चंद्रिका राय पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय के पुत्र और बिहार के परसा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। चंद्रिका राय तीन दशक से राजनीति में सक्रिय हैं। वह कांग्रेस एवं राजद में भी रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed