फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD mla's son Stabbed youth on road rage case

राजद विधायक के बेटे की गुंडागर्दी, साइड न देने पर युवक को चाकू मारा

Sat, 17 Sep 2016 01:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 17 Sep 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
RJD mla's son Stabbed youth on road rage case
rjd mla son - फोटो : ANI

बिहार के गया में रोडरेज के मामले में जेडीयू एमएलसी के बेटे रॉकी यादव द्वारा छात्र को गोली मारने की घटना अभी लोग भूले भी नहीं हैं कि ऐसा ही एक और मामला सामने आ गया है।

विज्ञापन


औरंगाबाद जिले के ओबरा इलाके में राजद विधायक बिरेन्द्र सिन्हा के बेटे ने साइड न देने पर एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं विधायक ने अपने बेटे का पक्ष लेते हुए उल्टे घायल युवक पर ही आरोप जड़ ‌दिए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला औरंगाबाद जिले का है। यहां विधायक बिरेन्द्र सिन्हा के बेटे कुणाल ने शुक्रवार रात उसकी गाड़ी को साइड ने देने पर एक युवक को मारपीट और चाकू मारकर घायल कर दिया। युवक को लहूलुहान हालत में ही छोड़कर आरोपी अपनी कार से फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा मेरे बेटा बेगुनाह, पीड़ित ने खुद मारे ब्लेड

RJD mla's son Stabbed youth on road rage case

राह चलते लोगों ने गंभीर हालत में युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां कई चोटों के कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी कुणाल को शुक्रवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया। 

जैसे ही इसकी सूचना राजद कार्यकर्ताओं को मिली उन्होंने थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि राजद कार्यकर्ता कुणाल को छोड़ने का दबाव बना रहे थे। दूसरी ओर विधायक बिरेन्द्र का कहना है कि उसके बेटे को मामले में जबरन फंसाया जा रहा है। 

विधायक का कहना है कि पीड़ित युवक खुद को ब्लेड से घायल कर अस्पताल में भर्ती हो गया। वह राजनीतिक रंजिश के लिए ऐसा कर रहा है। विधायक ने पीड़ित युवक के पिता पर भी आरोप जड़ते हुए कहा कि उसके पिता का क्रिमिनल रिकार्ड रहा है। 

मेरा बेटा तो इस मामले में पूरी तरह बेगुनाह है। पुलिस जांच में सबकुछ साफ हो जाएगा। वहीं इस घटना के सामने आते ही विपक्ष ने राज्य में जंगराज का मुद्दा उठा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed