फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Rjd mla mukesh roshan found insects tea cup at hajipur circuit house

बिहार: राजद MLA की चाय में कीड़ा मिलने से हड़कंप, नाराज विधायक बोले- मारने की चल रही थी साजिश

Mon, 13 Dec 2021 08:00 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 13 Dec 2021 08:00 AM IST
सार

 रविवार की शाम में यहां उन्हें कर्मचारियों ने चाय पीने के लिए दी। इसी दौरान विधायक की नजर चाय के प्याले में पड़ी। चाय में कीड़े देखकर वे भड़क गए

विज्ञापन
Rjd mla mukesh roshan found insects tea cup at hajipur circuit house
चाय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के हाजीपुर में सर्किट हाउस में राजद विधायक की चाय में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। इतना ही नहीं  विधायक डॉ. मुकेश रौशन भी भड़क गए। महुआ विधायक ने सर्किट हाउस में मौजूद कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई।  रविवार की शाम में यहां उन्हें कर्मचारियों ने चाय पीने के लिए दी। इसी दौरान विधायक की नजर चाय के प्याले में पड़ी। चाय में कीड़े देखकर वे भड़क गए। 

विज्ञापन


 पटना से अपने क्षेत्र में जाने के दौरान महुआ विधानसभा से राजद विधायक डॉ. मुकेश रौशन हाजीपुर पासवान चौक स्थित सर्किट हाउस में रुके थे। कर्मचारियों ने उनका स्वागत चाय से किया। विधायक की नजर टेबल पर रखी चाय पर पड़ी। उस चाय में कई कीड़े दिखे। कीड़े देखकर मुकेश रौशन भड़क गए । विधायक ने कहा कि यहां बड़े-बड़े नेता आते हैं, इनकी चाय में भी कीड़ा परोसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह जान से मारने की साजिश हो सकती है। 
विज्ञापन


पुलिस ने दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया
विधायक सर्किट हाउस कर्मचारियों के खिलाफ सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही वैशाली डीएम और एसडीओ से भी शिकायत की गई है। विधायक मुकेश रोशन ने बताया कि सर्किट हाउस को आउटसोर्सिंग के माध्यम से चलाया जा रहा है। जब से निजीकरण हुआ है, तब से गंदगी देखी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed