फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rjd leader son killed in buxar dead body thrown on the road buxar bihar crime

बिहार: राजद नेता के बेटे की हत्या, सिर में गोली मार सड़क पर फेंका शव

Thu, 10 Dec 2020 04:10 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 10 Dec 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
Rjd leader son killed in buxar dead body thrown on the road buxar bihar crime
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार के बक्सर में दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। यहां राजद नेता के लापता बेटे के सिर पर गोली मार कर हत्या कर दी गई। उसका शव औद्योगिक थानाक्षेत्र में आने वाले सरिमपुर अहिरौली सड़क के किनारे फेंक दिया। गांव के लोगों को जब युवक की लाश मिली तो पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। शिनाख्त में पता चला कि मृतक राजद के पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष भारती का बेटा चंदन भारती है। साथ ही, पुलिस को घटनास्थल पर 9 एमएम का एक खोखा भी मिला। इस घटना के बाद पूरे गांव दहशत फैल गई।
विज्ञापन

सड़क किनारे मिली लाश

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह गांव के लोगों को चंदन का शव सोनार के बगीचे में मिला। युवक का शव देखकर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवक के सिर में करीब से गोली मारी गई थी, जिसकी वजह से उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरजेडी के जिलाध्यक्ष संतोष भारती ने पहले से ही बेटे की लापता होने की रिपोर्ट लिखवा चुके थे। लिहाजा, पुलिस ने उन्हें शव की पहचान करने के लिए पोस्टमार्टम हाउस बुलाया। जहां पर युवक की पहचान करते ही संतोष भारती खुद पर काबू नहीं रख पाए और बेहोश हो गए।
विज्ञापन

कई दिनों से लापता था युवक

बता दें कि चंदन कई दिन पहले अपनी मां से किसी काम के लिए सौ रुपए मांगकर घर से बाहर निकला था। उसके बाद वह घर नहीं आया। चंदन के घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोज शुरू कर दी। जब वह नहीं मिला तो पिता संतोष भारती ने औद्योगिक पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed