{"_id":"5735b9844f1c1b715c9198a0","slug":"rjd-leader-raghuvansh-prashad-alleged-nitish-kumar-as-selfish","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश की 'मंशा' पर राजद नेता ने बोला बड़ा हमला, कहा- मतलबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश की 'मंशा' पर राजद नेता ने बोला बड़ा हमला, कहा- मतलबी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 May 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
बिहार से निकलकर देशभर में शराब के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाने में जुटे नीतीश कुमार पर अब उनके सहयोगियों ने हमला बोल दिया है। यूपीए सरकार में केन्द्रीय मंत्री रहे और वरिष्ठ राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार का खुद को एक नेता के तौर पर पेश करने का लालच भाजपा के खिलाफ धर्मनिरपेक्ष ताकतों को कमजोर कर सकता है।
विज्ञापन
नीतीश कुमार पर रघुवंश प्रसाद का यह बयान बड़ा हमला माना जा रहा है क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री लगातार खुद को विपक्ष का नेता बनाए जाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार रघुवंश ने आरोप लगाया कि देशभर में यात्रा पर निकले बिना गठबंधन के सहयोगियों से सलाह किए ही नीतीश हर बार अकेले चलने की नीति पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
लालू प्रसाद के खासे नजदीकी रघुवंश प्रसाद ने नीतीश पर एक और बड़ा आरोप जड़ते हुए कहा पहले नीतीश ने शराब को घर घर पहुंचाया और अब कुड कुड करके बंद करा रहे हैं। हर कोई जानता है शराब की बिक्री बिहार के लिए कितना राजस्व इकट्ठा करती है।
कहा नीतीश का मिशन 2019 धर्मनिरपेक्ष ताकतों के रास्ते में बाधा पैदा कर सकता है। उनका यह लालच महागठबंधन की ताकत को भी कमजोर कर रहा है।