फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD leader Raghuvansh Prasad Singh coronavirus infected

बिहारः राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना वायरस संक्रमित

Wed, 17 Jun 2020 07:57 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 17 Jun 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
RJD leader Raghuvansh Prasad Singh coronavirus infected
राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह (फाइल फोटो)

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में बुधवार को संक्रमण की पुष्टि हुई है। सिंह (75) की मंगलवार को अचानक तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें पटना स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था और बुधवार को आई उनकी जांच रिपोर्ट में कारोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


पूर्व से मधुमेह से पीडित रघुवंश का इलाज पटना एम्स के पृथक वार्ड में किया जा रहा है। पटना के एम्स के अधीक्षक डॉ. चंद्रमणि सिंह ने बताया कि पूर्व केंदीय मंत्री की हालत वर्तमान में स्थिर है। रघुवंश के करीबी सहयोगी केदार यादव ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री को सीने में भारीपन एवं दर्द तथा सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मंगलवार को शाम चार बजे पटना एम्स में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed