{"_id":"5ea79edc8ebc3e90510713d7","slug":"rjd-lalu-prasad-yadav-also-suspected-coronavirus-rims-administration-will-decide-today-for-covid-19-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू प्रसाद यादव भी कोरोना संदिग्ध, कोविड-19 जांच के लिए रिम्स प्रशासन आज लेगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू प्रसाद यादव भी कोरोना संदिग्ध, कोविड-19 जांच के लिए रिम्स प्रशासन आज लेगा फैसला
Tue, 28 Apr 2020 08:41 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 28 Apr 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा गया है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में उनकी कोरोना जांच की जाएगी। दरअसल, रांची निवासी 75 वर्षीय एक साधु कोरोना संक्रमित पाया गया, जिसका इलाज राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) के डॉ उमेश प्रसाद कर रहे थे। डॉ उमेश प्रसाद चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद का भी इलाज कर रहे हैं। इस कारण उन पर भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
साधु की सोमवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, जिसके बाद उसे कोरोना वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। एक महीने से इलाज करा रहे बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सबकी जान सांसत में आ गई है।
विज्ञापन
लालू का इलाज कर रहे डॉ उमेश प्रसाद के वार्ड में संक्रमित मिलने से डॉक्टर पर भी कोरोना की चपेट में आने का खतरा है। डॉ उमेश प्रसाद रोजाना लालू की जांच करने पेइंग वार्ड में आते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर संक्रमण का दायरा बड़ा हुआ तो स्थिति गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
वहीं, डॉ प्रसाद ने बताया है कि उन्होंने 22 अप्रैल से वार्ड का चार्ज लिया था। इस दौरान उन्होंने संक्रमित बुजुर्ग का इलाज किया था। डॉक्टर ने कहा कि वह पिछले दो दिनों से राजद सुप्रीमो के पास नहीं गए हैं।
दूसरी तरफ, साधु के कोरोना संक्रमित होने पर यूनिट के सभी डॉक्टरों के नमूने लिए गए हैं। साथ ही वार्ड को सैनिटाइज किया गया है। अब सबके नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। रिम्स प्रशासन मंगलवार को यह निर्णय ले सकता है कि लालू की जांच होगी या नहीं। इस संबंध में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से बात की जाएगी। उसके बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचा जाएगा।
बता दें कि लालू के मुख्यमंत्री रहने के दौरान पशुपालन विभाग में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का चारा घोटाला किया गया था। अभी तक इस घोटाले से जुड़े चार मामलों में कोषागार से फर्जी धन निकासी के दोष में लालू को सजा हो चुकी है। इनमें दो मामले चाईबासा कोषागार के हैं, जबकि एक-एक मामला दुमका व देवघर कोषागार का है।
हालांकि चाईबासा और देवघर के एक-एक मामले में लालू को जमानत मिल चुकी है। उन पर दोरांदा कोषागार से जुड़े पांचवें मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई जारी है। दिसंबर, 2017 से जेल में बंद लालू फिलहाल रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।