फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vidhan Sabha Chunav Results 2020 : RJD And Congress Delegation Arrive At The Election Commission Office

Bihar Election Result 2020 : राजद और कांग्रेस मतगणना से असंतुष्ट, खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा

Tue, 10 Nov 2020 09:55 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 10 Nov 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
Bihar Vidhan Sabha Chunav Results 2020 : RJD And Congress Delegation Arrive At The Election Commission Office
Bihar Election Result 2020 - फोटो : अमर उजाला

मतगणना प्रक्रिया से असंतुष्ट राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया। राजद और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कथित तौर पर मतगणना प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
 

आयोग दबाव में काम नहीं करता 
राजद और कांग्रेस के आरोपों पर चुनाव आयोग ने सफाई दी। आयोग ने कहा कि हमारी वेबसाइट पर नतीजों की पूरी जानकारी है। चुनाव आयोग के महासचिव उमेश सिन्हा ने कहा कि आयोग ने कभी किसी के दबाव में काम नहीं किया। सभी अधिकारी और मशीनरी ईमानदारी से बिहार विधानसभा चुनाव परिणामा की घोषणा के लिए काम कर रहे हैं।बता दें कि आयोग ने अब तक 149 सीटों के परिणाम की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 
आधी रात में करेंगे ब्रीफिंग 

उप चुनाव आयुक्त चंंद्रभूषण कुमार ने कहा कि अगर आवश्यक हुआ, तो अंतिम परिणाम की जानकारी देने के लिए आधी रात में ब्रीफिंग करेंगे।
 


 

कांग्रेस नेता बोले, न्याय की उम्मीद 
कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने कहा, ''परिणामों में विसंगतियां हैं। हम चुनाव आयोग से न्याय की उम्मीद करते हैं।''


राजद समर्थकों ने किया प्रदर्शन 
राजद पार्टी के समर्थकों ने मतगणना को प्रभावित करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास के बाहर प्रदर्शन किया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed