{"_id":"6354f8983d7f9a43780a0506","slug":"retired-professor-rananjay-singh-died-while-giving-discourse-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'संत छोड़कर जाता है तो प्राण ले लेता है', प्रवचन देने के दौरान गई रिटायर्ड प्रोफेसर की जान, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'संत छोड़कर जाता है तो प्राण ले लेता है', प्रवचन देने के दौरान गई रिटायर्ड प्रोफेसर की जान, वीडियो वायरल
Sun, 23 Oct 2022 01:49 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,छपरा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:49 PM IST
सार
प्रोफेसर रणंजय सिंह जब जनता को संबोधित कर रहे थे तो लोग उनका वीडियो भी बना रहे थ। दिल का दौरा पड़ते ही यह घटना लोगों के फोन में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
छपरा में राम कथा के दौरान रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के छपरा स्थित मारुति मानस मंदिर परिसर में चल रहे श्री हनुमान जयंती कार्यक्रम के चलते दर्दनाक हादसा हो गया। यहां प्रवचन के कारण मंदिर के मुख्य सचिव और सेवानिवृत्त प्रोफेसर रणंजय सिंह को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। हनुमान जयंती समारोह में शनिवार की शाम अयोध्या से आए संत रत्नेश्वर जी का प्रवचन चल रहा था। प्रवचन समाप्त होने के बाद लगभग सात बजे रणंजय सिंह मंच से भक्तों को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे मंच पर ही गिर पड़े।
विज्ञापन
संत के सम्मान में दे रहे थे प्रवचम
रणंजय कथा सुनाने वाले संत के सम्मान में दोहा सुना रहे थे। उनका आखिरी दोहा था- बिछुरत एक प्रान हरि लेहीं। मिलत एक दुख दारुन देहीं। इसका मतलब यह हुआ कि संत छोड़कर जाता है तो प्राण ले लेता है और असंत जाने पर दुख देता है। बोलते-बोलते ही वे चक्कर खाकर जमीन पर गिर गए। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रणंजय सिंह के गिरते ही मंच पर हंगामा
रणंजय सिंह के गिरते ही मंच पर हंगामा मच गया। आनन-फानन में कमेटी के सदस्य उसे छपरा सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि रणंजय सिंह का दिल का दौरा पड़ने से जल्द ही निधन हो गया था। प्रोफेसर रणंजय सिंह जब जनता को संबोधित कर रहे थे तो लोग उनका वीडियो भी बना रहे थ। दिल का दौरा पड़ते ही यह घटना लोगों के फोन में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
शहर में शोक की लहर
वहीं समिति के मुख्य सचिव रणंजय सिंह के आकस्मिक निधन पर शहर के आम से लेकर विशेष वर्ग के सभी लोगों ने शोक व्यक्त किया। कहा जा रहा है कि सेवानिवृत्त प्रोफेसर रणंजय सिंह मारुति मानस मंदिर की स्थापना काल से जुड़े थे और मंदिर के निर्माण में उनका बहुत बड़ा योगदान था। शाम को स्वामी रत्नेश्वर जी का प्रवचन समाप्त होने के बाद प्रोफेसर साहब यहां उपस्थित श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे। उसी समय अचानक बोलते समय उनकी आवाज लड़खड़ा गई और उसी क्षण वे मंच पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।