फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   reaction_kejriwal_resignation

इस्तीफा देने का जनमत संग्रह हुआ था? :लालू

Sat, 15 Feb 2014 01:39 PM IST
Updated Sat, 15 Feb 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
reaction_kejriwal_resignation

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर कई प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। भाजपा और कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों ने जहां उन पर जिम्मेदारी से भागने का आरोप लगाया है, वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके इस्तीफे को लेकर लोग अलग-अलग तरह से राय दे रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने अपने ट्वीट में केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा, "एके (अरविंद केजरीवाल) हम काम नहीं करने के लिए कुछ भी करेंगे !"

राजद नेता लालू प्रसाद ने अपने ट्वीट में कहा, "केजरीवाल जानते हैं कि वो अपने वादे पूरे नहीं कर सकते इसलिए अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं।"

लालू ने अपने चुटीले अंदाज में बाद में ट्वीट किया, "इ इस्तीफ़ा देने का कोई जनमत संग्रह,SMS,ई-मेल संग्रह हुआ था कि नहीं??"

अराजकतावादी विफल रहे !

reaction_kejriwal_resignation

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके कहा, "जब आम आदमी पार्टी राजनीति में आई तो हमने इसका स्वागत किया, हमें लगा कि वो लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना सीख सकेंगे। लेकिन अराजकतावादी ऐसा करने में विफल रहे !"

कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग ने केजरीवाल के इस्तीफे की घोषणा के बाद ट्वीट करके कहा, "मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि केजरीवाल 10 बजे से 5 बजे तक बैठकर फाइलों पर दस्तखत करेंगे! वो एक राजनेता हैं और उनका भी एक गेमप्लान होगा।

इसके लिए कोई उन पर इसका दोष नहीं दे सकता।"

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई समझौता नहीं

reaction_kejriwal_resignation

वहीं इस्तीफे की घोषणा के बाद आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में कहा, "लोग पूछ रहे हैं- क्या करोगे? एक ही संकल्प- जनलोकपाल पर कोई समझौता नहीं।"

सामाजिक कार्यकर्ता मधु किश्वर ने अपने ट्वीट में केजरीवाल के बारे में कहा, "केजरीवाल के कई अपराधों में से एक है उनका बहुत बोरिंग होना। उनका उन्हीं 20 वाक्यों को बार-बार दोहराना। उनके भाषणों में कोई गहराई नहीं।"

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार केजरीवाल के इस्तीफे पर भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अराजकता का एक उदारहण थी। त्रिवेदी के अनुसार केजरीवाल ने अपनी असफलता छिपाने के लिए इस्तीफा दिया है।

केजरीवाल के इस्तीफे से कुछ देर पहले ही भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने अपने ट्वीट में कहा था, "अब यह साफ हो गया है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी को प्रशासन के बारे में कुछ नहीं पता है। वो दिल्ली कि जनता की किसी भी समस्या का हल खोजने में विफल रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed