फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rashtriya Chhatra Ekta Manch said- Like BPSC, such a system should be implemented in constable Exam, STET

Bihar: छात्र एकता मंच ने कहा- BPSC की तरह दारोगा बहाली में भी लागू हो ऐसी व्यवस्था, STET को लेकर यह मांग

Sun, 27 Aug 2023 06:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 27 Aug 2023 06:25 PM IST
सार

Bihar News : पेपरलीक या धांधली-सेटिंग की कोई बात सामने नही आयी। यह बिहार के लिए बहुत अच्छी बात है। बिहार का प्राचीनकालीन शैक्षणिक इतिहास को लौटाने की दिशा मे मील का पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
Rashtriya Chhatra Ekta Manch said- Like BPSC, such a system should be implemented in constable Exam, STET
राष्ट्रीय छात्र एकता मंच के अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीपीएससी द्वारा आयोजित हुई शिक्षक भर्ती परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा आयोजन को लेकर हर ओर चर्चा हो रही है। राष्ट्रीय छात्र एकता मंच के अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए बीपीएससी, आयोग के अध्यक्ष और बिहार सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कहीं से पेपरलीक या धांधली-सेटिंग की कोई बात सामने नहीं आयी। यह बिहार के लिए बहुत अच्छी बात है।

विज्ञापन


बीपीएससी का यह अच्छा कदम 
राष्ट्रीय छात्र एकता मंच के अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार ने कहा कि एक साल पहले बीपीएससी में पेपरलीक एवं धांधली-सेटिंग सामान्य बात होती थी। लेकिन अब बीपीएससी में पेपरलीक और धांधली-सेटिंग इतिहास की बात हो चुकी है। दिलीप कुमार ने कहा कि बिहार के छात्रों के हित में पारदर्शिता लाने के लिए अच्छा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि बिहार का प्राचीनकालीन शैक्षणिक इतिहास को लौटाने की दिशा में यह मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन


सरकार से है यह मांग 
राष्ट्रीय छात्र एकता मंच के अध्यक्ष छात्र नेता दिलीप कुमार ने सरकार से यह मांग की है कि आगामी सिपाही बहाली, दारोगा बहाली, बीएसएससी एवं अन्य सभी परीक्षाओं में बीपीएससी की तरह ही पेपरलीक एवं धांधली-सेटिंग रोकने की व्यवस्था की जाए। ओएमआर की कार्बन कॉपी और क्वेश्चन बुकलेट परीक्षा समाप्ति बाद परीक्षार्थियों को मिलना चाहिए, उत्तर कुंजी जारी हो तथा रिजल्ट प्रकाशन के साथ ही कट ऑफ और सभी परीक्षार्थियों का मार्क्स जारी होना चाहिए। दिलीप कुमार ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि एसटीईटी- 2023 मे अपीयरिंग वालों को भी फॉर्म भरने का मौका दिया जाए और फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed