फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rape blame on Three boys angry judge

जब रेप के आरोपियों को देखकर आपा खो बैठे जज साहब!

Sat, 22 Oct 2016 04:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Oct 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
Rape blame on Three boys angry judge
- फोटो : social media

बिहार के सीवान कोर्ट में शुक्रवार को अजीबो-गरीब मामला सामने आया, जब तीन नाबालिग भाई रेप के आरोप में सरेंडर करने कोर्ट पहुंचे। जज ने जब तीनों नाबालिग बच्चों को देखा तो भड़क गए और जमानत दे दी। तीनों मासूमों की उम्र छह से आठ साल की थी। साथ ही, इतनी कम उम्र के बच्चों पर लगे आरोप पर हैरत जताते हुए कोर्ट ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाया। कोर्ट ने इस मामले में महिला थाने से स्पष्टीकरण भी मांगा है।

विज्ञापन



दरअसल, गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी 3 बच्चों पर अपने ही चचेरी बहन के साथ रेप करने का केस बच्चों की चाचा ने महिला थाना में एक सप्ताह पहले दर्ज कराया था। तीनों बच्चों पर पास्को एक्ट लगा है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी बच्चों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश देना शुरू की। मामला दर्ज होने के बाद बच्चे छिप गए थे। पुलिस ने इस दौरान कुर्की-जब्ती की तैयारी कर ली थी। इससे डरकर घरवालों ने बच्चों को सरेंडर कराया।
विज्ञापन


कोर्ट ने मासूमों को देखकर और तथ्यों के आधार पर तीनों को जमानत दे दी। तीनों बच्चे अपने परिजनों के साथ घर चले गए। सूत्रों की मानें तो कोर्ट ने इस तरीके की पुलिसिया कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए महिला थाना को नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed