Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime News: Newlywed woman goes missing in Patna; her family alleges murder

बिहार: पटना में नवविवाहिता के लापता होने से हड़कंप, मायके वालों ने किस पर आरोप लगाया? आठ माह पहले हुई थी शादी

Tue, 24 Nov 2026 09:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 24 Nov 2026 09:43 AM IST
सार

Patna Crime News: पटना में 23 साल की युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस एफएसएल टीम की मदद से जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन
Bihar Crime News: Newlywed woman goes missing in Patna; her family alleges murder
अमनाबाद इलाके में हुई घटना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के अमनाबाद गांव में एक नवविवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसकी हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल को सुरक्षित रखने के लिए ससुराल के घर को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


लापता महिला की पहचान सोनू कुमार की 23 वर्षीय पत्नी नीलू कुमारी के रूप में हुई है। उसके पिता निरंजन कुमार के अनुसार, नीलू ने मार्च 2026 में प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले पांच कट्ठा जमीन, गाड़ी और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन


21 नवंबर को हुई थी आखिरी बातचीत
पिता ने पुलिस को बताया कि 21 नवंबर को उनकी बेटी से आखिरी बार बातचीत हुई थी। उस दौरान नीलू ने फोन पर मारपीट किए जाने और रुपये की मांग को लेकर परेशान किए जाने की बात कही थी। इसके दो दिन बाद, 23 नवंबर को उन्हें बेटी की हत्या किए जाने की सूचना मिली। इसके बाद वे पुलिस के साथ अमनाबाद स्थित ससुराल पहुंचे। आरोप है कि वहां परिवार के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार: लाखों मेहमान, 14 हलवाई टीमें-घुड़दौड़ का मैदान, कैसी है अनंत सिंह की बेटी शादी की तैयारी, देखें तस्वीर

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लापता महिला की तलाश भी जारी है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है, ताकि जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें। हत्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच और घटनास्थल से मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed