{"_id":"25ea6914b693512ac6466ed714031cae","slug":"rape-bihar-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"डर्टी मास्टर: नाबालिग छात्रा से होटल में रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डर्टी मास्टर: नाबालिग छात्रा से होटल में रेप
अमर उजाला
Updated Wed, 23 Oct 2013 02:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के सारण जिला मुख्यालय छपरा के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित होटल में शिक्षक के 16 वर्षीय एक बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मढौरा थाना के बहुआरा पट्टा गांव स्थित राजगांव उत्क्रमित मध्य विद्यालय का शिक्षक ललतेश्वर राम बालिका को लेकर भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में यह कहकर ले गया कि वह पत्नी के साथ यहां आया है।
विज्ञापन
शिक्षक होटल के एक कमरे में बच्ची के साथ ठहरा और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के बयान पर कल देर रात भगवान बाजार थाना में शिक्षक ललतेश्वर राम के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस फरार शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।