फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ranchi news sanjay kumar jha raises concerns over indian diet and lifestyle in rajya sabha

Bihar: संजय झा ने उठाया भारतीय आहार और जीवनशैली से जुड़ा मुद्दा, सरकार ने पोषण सुधार प्रयासों की जानकारी दी

Wed, 11 Mar 2026 10:06 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Wed, 11 Mar 2026 10:06 PM IST
सार

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने राज्यसभा में भारतीय आहार की गुणवत्ता और बढ़ती जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों पर चिंता जताई। उन्होंने असंतुलित आहार में अधिक कार्बोहाइड्रेट और संतृप्त वसा तथा कम प्रोटीन की स्थिति पर ध्यान दिलाया।

विज्ञापन
ranchi news sanjay kumar jha raises concerns over indian diet and lifestyle in rajya sabha
संजय झा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने आज राज्यसभा में देश में बढ़ती जीवनशैली से संबंधित बीमारियों और भारतीय आहार की गुणवत्ता पर चिंता जताई। उन्होंने देश में पोषण संबंधी चुनौतियों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। संजय झा ने अपने तारांकित प्रश्न के माध्यम से कहा कि भारतीय आहार में असंतुलन की स्थिति बढ़ रही है। उनके अनुसार, देश में आमतौर पर खाने में निम्न गुणवत्ता वाले कार्बोहाइड्रेट अधिक हैं, संतृप्त वसा का स्तर भी अपेक्षाकृत ऊंचा है, जबकि प्रोटीन की मात्रा कम है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस प्रकार के असंतुलित आहार के कारण हृदय रोग, मधुमेह, मोटापा जैसी कार्डियोमेटाबॉलिक बीमारियों में तेजी से वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्य मंत्री ने जानकारी दी

सांसद के प्रश्न का लिखित उत्तर आयुष मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रताप राव जाधव ने दिया। उन्होंने बताया कि आईसीएमआर-इंडियाब (ICMR-INDIAB) अध्ययन में पाया गया कि भारतीय आहार में रिफाइंड चावल, गेहूं और अतिरिक्त शर्करा का प्रभुत्व है, जो कुल दैनिक ऊर्जा सेवन का लगभग 60-70 प्रतिशत हिस्सा बनाता है। मंत्री ने कहा कि इस आहार पैटर्न के कारण टाइप-2 मधुमेह, पेट का मोटापा और अन्य कार्डियोमेटाबॉलिक बीमारियों का जोखिम बढ़ता है।
विज्ञापन


सरकार के पोषण सुधार प्रयास

मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत RMNCAH+N रणनीति लागू की गई है, जिसमें बच्चों और किशोरों के पोषण सुधार और मोटापे की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा, FSSAI द्वारा चलाया गया “ईट राइट मूवमेंट” लोगों को स्वस्थ और पौष्टिक आहार अपनाने के लिए जागरूक कर रहा है। “फिट इंडिया मूवमेंट” जैसे अभियानों के माध्यम से नागरिकों को सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। असंचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम (NP-NCD) के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, योग, स्वास्थ्य मेले और मीडिया के जरिए सूचना, शिक्षा और संचार (IEC) गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य पर ध्यान

मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (RKSK) और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के माध्यम से बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी तथा सुधार के लिए विभिन्न निवारक और उपचारात्मक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।


सांसद ने जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता जताई

संजय कुमार झा ने कहा कि भारत में तेजी से बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों को देखते हुए संतुलित और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों के माध्यम से देश में स्वस्थ आहार और जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों की बढ़ती चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed