फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ranchi-indigo-flights-bhubaneswar-ahmedabad-patna-chennai-daily

त्योहारी सीजन में आवागमन होगा आसान: रांची से चार बड़े शहरों के लिए अब रोज उड़ान, इंडिगो ने बढ़ाई हवाई सेवा

Thu, 08 Oct 2026 02:47 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 08 Oct 2026 02:47 PM IST
सार

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से भुवनेश्वर, अहमदाबाद, पटना और चेन्नई के लिए इंडिगो की उड़ानें अब सप्ताह के सातों दिन संचालित होंगी। इससे यात्रियों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी और त्योहारी सीजन में आवागमन आसान होगा। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
ranchi-indigo-flights-bhubaneswar-ahmedabad-patna-chennai-daily
इंडिगो विमान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो एयरलाइन ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से चार प्रमुख शहरों भुवनेश्वर, अहमदाबाद, पटना और चेन्नई के लिए अपनी उड़ानों को अब सप्ताह के सातों दिन संचालित करने का फैसला किया है। रांची से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए एयर कनेक्टिविटी और मजबूत होने से अब आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन


इस सीधी विमान सेवा के विस्तार से कारोबार, शिक्षा, इलाज और त्योहारों के सिलसिले में यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले भुवनेश्वर, पटना और चेन्नई के लिए सप्ताह में पांच-पांच दिन तथा अहमदाबाद के लिए छह दिन विमान सेवा उपलब्ध थी।
विज्ञापन


यात्रियों की संख्या में वृद्धि
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त महीने में रांची हवाई अड्डे से कुल 1,82,960 यात्रियों का आवागमन दर्ज हुआ। इसका अर्थ है कि रोजाना औसतन 6,000 यात्रियों ने हवाई सफर किया। वर्तमान में रांची हवाई अड्डे से रोज करीब 24 विमानों की आवाजाही हो रही है। एयरपोर्ट मामलों के जानकार व ट्रैवल एजेंसी संचालक श्रवण राजगढ़िया के अनुसार, अक्तूबर महीने से त्योहारी सीजन और छुट्टियों के कारण यात्रियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी होगी। आने वाले समय में यह आंकड़ा बढ़कर प्रतिदिन करीब 8,000 यात्रियों तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: शून्य नकद टैक्स दिखाने वाले 400 कारोबारी रडार पर, विभाग ने थमाए नोटिस; अब तक 17 लाख रुपये टैक्स जमा

नया विंटर शेड्यूल लागू
अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में नया विंटर शेड्यूल लागू होने वाला है। इस नए विंटर शेड्यूल में दिल्ली और कोलकाता के लिए एक-एक अतिरिक्त उड़ान जुड़ने से यात्रियों के लिए टिकटों की उपलब्धता बढ़ेगी। यदि आप अक्तूबर के अंत या नवंबर महीने में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो टिकट बुक करते समय विंटर शेड्यूल के कारण होने वाले संभावित समय-बदलाव पर जरूर नजर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed