{"_id":"5857831a4f1c1b726be3916f","slug":"ramvilas-paswan-cashless-payment-on-tea-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पेमेंट के चक्कर में बुरे फंसे केंन्द्रीय मंत्री पासवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन पेमेंट के चक्कर में बुरे फंसे केंन्द्रीय मंत्री पासवान
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Dec 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन पेमेंट की कोशिश करते केन्द्रीय मंत्री
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैशलेस को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर पहुंचे। लेकिन इंटरनेट स्लो होने के कारण उन्हें ऑनलाइन पेमेंट करने में काफी परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि जब पासवान एक चाय की दुकान पर चाय पीने के बाद ऑनलाइन पेमेंट की कोशिश कर रहे थे, तो इंटरनेट ने धोखा दे दिया। इसलिए उन्हें पेमेंट करने में पसीने छूट गए और वो आधे घंटे तक परेशान रहे। लेकिन उनके मोबाइल से पेमेंट नहीं हो पाया। तब जाकर उनके निजी सचिव के मोबाइल से पैसा ट्रांसफर किया जा सका।
विज्ञापन
दरअसल, कैशलेस खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए पासवान हाजीपुर पहुंचे थे। हालांकि केंद्रीय मंत्री ने तीन दुकानों पर खरीदारी कर वहां कैशलेस के जरिए बिल का भुगतान किया। वे सबसे पहले सिनेमा रोड स्थित एक मिठाई दुकान में पहुंचे, यहां केक व हलवा का लुत्फ उठाया और ऑनलाइन पेमेंट की। लेकिन चाय की दुकान पर इंटरनेट स्लो होने के कारण उन्हें ऑनलाइन पेमेंट करने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
इसके बाद पासवान कपड़े की दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने तीन जोड़ी मोजों की खरीदारी की। उन्होंने यहां भी डिजिटल पेमेंट किया। केंद्रीय मंत्री रामविलास ने कहा कि पूरे देश में कैशलेस सिस्टम को बढ़ावा मिलना चाहिए। इससे ग्राहकों के साथ-साथ विक्रेताओं को भी संतुष्टि मिलती है।
विज्ञापन