फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ramayan mandi_patna_world tallest_nitish kumar_unveils

बिहार से नीतीश ने मोदी पर चलाया 'रामबाण'

Thu, 14 Nov 2013 11:09 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Nov 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
ramayan mandi_patna_world tallest_nitish kumar_unveils

गुजरात में मोदी की अगुवाई में सरदार पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाने के बाद अब नीतीश कुमार ने बिहार में दुनिया का सबसे बड़ा राम मंदिर बनवाने की ठानी है।

विज्ञापन


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर के मॉडल से परदा हटाया। इस मंदिर की ऊंचाई 405 फुट होगी और इसमें 20 हजार लोगों के एक साथ बैठने की क्षमता होगी।
विज्ञापन


पटना के महावीर मंदिर ट्रस्ट के सचिव किशोर कुनाल ने बताया कि नीतीश ने प्रस्तावित विराट रामायण मंदिर के मॉडल का अनावरण किया।

इस दौरान द्वारका पीठ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती मौजूद थे। मंदिर बनाने से जुड़ी महत्वाकांक्षी परियोजना का जिम्मा यही ट्रस्ट संभालेगा।

500 करोड़ आएगा खर्च
यह मंदिर पश्चिमी चंपारन जिले में कसरिया के करीब जानकी नगर में बनाया जाएगा, जो पटना से करीब 125 किलोमीटर दूर है। मंदिर के निर्माण में करीब 500 करोड़ रुपए का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़े कुनाल का कहना है कि निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। विराट रामायण मंदिर दुनिया के सबसे मशहूर मंदिर कंबोडिया के अंकोर वाट मंदिर परिसर से लगभग दोगुना ऊंचा होगा। अंकोर वाट मंदिर की ऊंचाई 215 फुट है।

इस परिसर में कुल 18 मंदिर होंगे और शिव मंदिर में दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग होगा, जो इसे और खास बनाएगा। कुनाल के मुताबिक 190 एकड़ की साइट पर जमीन समतल करने का काम पूरा हो चुका है।

20 हजार लोग एक साथ बैठ सकेंगे
उन्होंने कहा कि मुख्य मंदिर वाले हॉल में 20 हजार लोगों के बैठने की जगह होगी। इस मंदिर में राम, सीता, लव और कुश की प्रतिमा होंगी। उनके मुताबिक दुनिया के किसी मंदिर में इतने लोगों के एक साथ बैठने की जगह नहीं है।


इस मंदिर को पहले विराट अंकोर वाट राम मंदिर नाम दिया जाना था, लेकिन कंबोडिया के लोगों की ओर से एतराज जताने के बाद इसका नाम बदलने का फैसला हुआ।

अंकोर वाट मंदिर हिंदू राजा सूर्यवर्णम ने अपने कार्यकाल में बनवाया था और आज यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है। कुनाल ने बताया कि मंदिर के लिए फंड भक्त देंगे, खास तौर से देश भर के आम लोग इसमें सहयोग देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed