{"_id":"30c82f0c-6131-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"ram-vilas-spoiled-in-company-of-lalu-sanjay","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू की सोहबत में बिगड़े रामविलास : संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू की सोहबत में बिगड़े रामविलास : संजय
पटना/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 18 Jan 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता दल यूनाईटेड के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान और राजद सुप्रीमो लालू यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद की सोहबत में रहकर रामविलास पासवान भी बिगड़ गये हैं। वे राज्य में हुये विकास को देख नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा कि लोजपा अध्यक्ष की बिहार बचाओ यात्रा की हकीकत जनता अच्छी तरह जानते हैं। सत्ता पाने के लोभ में लोजपा अध्यक्ष दिन में ही तारे देखने लगे हैं।
विज्ञापन
बिहार के विकास पर प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि नोबल पुरस्कार विजेता स्टिग्लिट्ज जहां बिहार के समावेशी विकास की सोच की सराहना कर रहे हैं, वहीं रामविलास विकास को देख नहीं पा रहे हैं। उनका कहना है कि विकास के बाद भी राज्य सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात क्यों कर रही है? निजी निवेश को प्रोत्साहन देने के लिये बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
लोजपा अध्यक्ष का कहना है कि उनकी सरकार बनी तो वे छोटे कारोबारियों को 15 लाख रूपये देंगे। बिना विशेष राज्य का दर्जा मिले ये राशि कहां से आयेगी? सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान ने बुधवार को जहानाबाद के घोसी में बिहार के विकास की बात का मजाक उड़ाया था। जहानाबाद के लोगों के याद है कि कैसे लालू-राबड़ी के कार्यकाल में 15 सालों तक उनका खून-खराबे से सामना होता रहा था। आज रामविलास जी आराम से वहां सभा कर रहे हैं।