फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ram vilas paswan son-in-law anil sadhu says If rjd give tickets will fight against him

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे उनके बागी दामाद

Wed, 12 Sep 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Wed, 12 Sep 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
Ram vilas paswan son-in-law anil sadhu says If rjd give tickets will fight against him
Ram Vilas Paswan

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के दामाद और राजद नेता अनिल साधु ने एक बार फिर पासवान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राम विलास पासवान ने सिर्फ मुझे ही अपमानित नहीं किया, बल्कि उन्होंने पूरे एससी/एसटी समुदाय का अपमान किया है। दलित उनके बंधुआ मजदूर नहीं हैं। अगर राजद मुझे और मेरी पत्नी (आशा पासवान) को टिकट दे तो हम निश्चित रूप से पासवान के खिलाफ लड़ेंगे।     

विज्ञापन


बता दें कि राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में प्रमुख नेता रहे अनिल साधु ने इसी साल मार्च महीने में पार्टी से इस्तीफा देकर लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का दामन थाम लिया था। 
विज्ञापन


अनिल साधु ने हाल ही में दुष्कर्म पीड़ित एक छात्रा की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने के बाद पासवान पर निशाना साधते हुए कहा था कि रामविलास पासवान को अनुसूचित जाति का नेता कहलाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। इस समुदाय के लोगों को दिग्भ्रमित कर वो सिर्फ वोट की राजनीति कर रहे हैं। उसी वोट की बदौलत सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने वाले नेता राज्य में लगातार अनुसूचित जाति के लोगों पर बढ़ रहे अत्याचार के बाद चुप्पी साधे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए उन्होंने अपने ससुर राम विलास पासवान पर तमाम तरह के आरोप लगाते हुए कहा था कि अब वक्त आ गया है कि उनकी झूठ की सियासत का भंडाफोड़ हो।

उन्होंने ये भी कहा था कि लोजपा सुप्रीमो के खिलाफ लोहा लेने के लिए हम दोनों पति-पत्नी पूरी तरह से तैयार हैं। अनिल ने दावा किया है कि अगर राजद उनकी पत्नी और राम विलास पासवान की बेटी आशा पासवान को प्रत्याशी बनाता है तो हाजीपुर में रामविलास पासवान की शिकस्त तय है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed