फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ram Navami Bihar Ram Navami Shobha Yatra hindu muslim walk together in kishanganj

Ram Navami Bihar: किशनगंज में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, शोभा यात्रा में एक साथ चले दोनों समुदाय के लोग

Thu, 30 Mar 2023 04:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 Mar 2023 04:16 PM IST
सार

Ram Navami Bihar: बिहार के किशनगंज जिले में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। यहां रामनवमी के मौके पर भव्य शोभा यात्रा में हिंदू-मुस्लिम साथ-साथ चले। इस दौरान पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही।

विज्ञापन
Ram Navami Bihar Ram Navami Shobha Yatra hindu muslim walk together in kishanganj
किशनगंज में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज शहर में रामनवमी के उपलक्ष्य पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। मुस्लिम बाहुल्य जिला किशनगंज में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलकर शोभा यात्रा निकाला। इस शोभा यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु 15 किलोमीटर की दूरी तय किए।

विज्ञापन


बता दें कि शहर के रूईढासा मैदान से निकाली गई यह शोभा यात्रा शहर के सभी इलाकों से होकर गुजरते हुए केल्टेक्स चौक अंतर्गत स्थित भूतनाथ मंदिर में समाप्त हुई। यहां सभी भक्तों को महाप्रसाद भी खिलाया गया। गाजे-बाजे और वाहनों के साथ निकाली गई शोभा यात्रा भव्य और विशाल है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। इधर, झांकी के रूप में बच्चों के द्वारा भगवान श्रीराम की सेना और वानर सेना रूप धारण किए हुए साथ-साथ चले। इससे पूर्व रामनवमी के उपलक्ष्य में भगवान श्रीराम की विशेष पूजा अर्चना की गई थी।
विज्ञापन




चप्पे-चप्पे पर प्रशासन मुस्तैद...
किशनगंज के विभिन्न स्थानों से शांति पूर्वक निकली गई शोभा यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर गली और चौक चौराहों पर पुलिस बलों की मौजूदगी रही।  इसके तहत शहर के गांधी-चौक, पश्चिम पल्ली, सुभास पल्ली, मस्तान-चौक, केल्टक्स-चौक और रूईढासा सहित विभिन्न जगहों में पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed