फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ram Mandir : PM Modi will come to Bihar After Ramlala Pran Pratistha, will start from Bettiah.

Ram Mandir : रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री बिहार का करेंगे दौरा, जानिए कब करेंगे चुनावी शंखनाद

Thu, 11 Jan 2024 03:39 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 11 Jan 2024 03:39 PM IST
सार

Bihar : श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री का बिहार में आगमन हो रहा है। पीएम इस कार्यक्रम के तहत 6500 करोड़ रुपए की लागत वाले इंडियन ऑयल की परियोजना का शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन
Ram Mandir : PM Modi will come to Bihar After Ramlala Pran Pratistha,  will start from Bettiah.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा लगभग तय हो गया है। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पीएम मोदी के बिहार आने की योजना है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी 27 जनवरी को बिहार के दौरे पर आएंगे। बिहार में पीएम मोदी बेतिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेतिया से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री का यह दौरा अहम माना जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा 13 जनवरी को होनी थी, लेकिन बाद में यह तारीख स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


इस मौके पर आ रहे हैं बिहार आ रहे हैं प्रधानमंत्री 
लोक सभा चुनाव में अब बहुत कम समय रह गये लेकिन प्रधानमंत्री के बिहार आगमन की जानकारी मात्र से बिहार का राजनीतिक तापमान बढ़ गया है।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेतिया के सुगौली में 6500 करोड़ रुपए के इंडियन ऑयल की परियोजना का शुभारंभ करने वाले हैं।  परियोजना के शुभारंभ के बाद वह बेतिया के रमना मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए बिहार भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लेकर स्थानीय कार्यकर्ता तक तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


बिहार में प्रधानमंत्री के जनसभा की बदल गई तारीख 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जनवरी को बिहार के बेतिया में दौरे पर आएंगे, जहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। पहले यह तारीख 13 जनवरी निश्चित की गई थी लेकिन अब वह तारीख बदलकर 27 जनवरी कर दी गई है। बताया जाता है कि 22 जनवरी को श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की व्यस्तता को लेकर कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। फिलहाल 27 जनवरी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेतिया में क्या क्या हैं कार्यक्रम 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह एकदिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान सुगौली में के साथ साथ इंडियन ऑयल की परियोजना का शुभारंभ करने के साथ साथ कई सड़क और पुल परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में तीन जनसभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि चुनाव में बेतिया के अलावा बेगूसराय और औरंगाबाद में भी जनसभा किया जाना सुनिश्चित किया गया है। बिहार भाजपा के नेता, सांसद और विधायक भी इसकी तैयारी में जुट गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed