{"_id":"59ea22714f1c1b70548b85b8","slug":"railway-hotel-tender-case-ed-summons-tejashwi-yadav-rabri-devi-again-in-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी ने तेजस्वी और राबड़ी को फिर भेजा समन, 24-27 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी ने तेजस्वी और राबड़ी को फिर भेजा समन, 24-27 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया
एजेंसी
Updated Fri, 20 Oct 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और राबड़ी देवीो
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे व बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को फिर से समन जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ये समन यूपीए-एक के कार्यकाल में रेलवे को दो होटलों के रखरखाव का जिम्मा गलत तरीके से निजी क्षेत्र की कंपनी को सौंपने से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के लिए तेजस्वी यादव को 24 अक्तूबर और राबड़ी देवी को 27 अक्तूबर को तलब किया गया है। तेजस्वी से जांच एजेंसी एक बार नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर चुके है, जबकि राबड़ी देवी चार बार समन जारी किए जाने के बावजूद अब तक पूछताछ के लिए पेश नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तेजस्वी यादव से ED ने की 9 घंटे पूछताछ
विज्ञापन
जांच एजेंसी मनी लांड्रिंग के मामले में लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों के खिलाफ जांच कर रही है। सीबीआई ने इस साल जुलाई में आपराधिक एफआईआर दर्ज कर लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों के ठिकानों पर छापेमारी कर उनकी संपत्ति की जानकारी हासिल की थी।
Railway hotel tender case: Enforcement Directorate issues summons to Tejashwi Yadav on 24th October and Rabri Devi on 27th of this month.
— ANI (@ANI) October 20, 2017