{"_id":"643271dbb99c23570106955c","slug":"rail-accident-in-bihar-5-trains-including-magadha-stuck-between-ddu-to-chausa-goods-train-derailed-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar में रेल हादसा : DDU से चौसा के बीच मगध समेत 5 ट्रेनें फंसी, डुमरांव के पास मालगाड़ी ट्रैक से उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar में रेल हादसा : DDU से चौसा के बीच मगध समेत 5 ट्रेनें फंसी, डुमरांव के पास मालगाड़ी ट्रैक से उतरी
Sun, 09 Apr 2023 01:35 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 09 Apr 2023 01:35 PM IST
सार
बिहार में रेल हादसा हुआ है। बक्सर जिले के डुमराव स्टेशन के पास एक मालगाड़ी ट्रेन पटरी से उतर गई है। इस कारण दानापुर मंडल के आरा बक्सर रेलखंड पर आवागमन बाधित हो गई है। हादसे के कारण डाउन दिशा की ट्रेनें लेट हो चुकी है।
विज्ञापन
रेल हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में रेल हादसा हुआ है। बक्सर जिले के डुमराव स्टेशन के पास एक मालगाड़ी ट्रेन पटरी से उतर गई है। इस कारण दानापुर मंडल के आरा बक्सर रेलखंड पर आवागमन बाधित हो गई है। हादसे के कारण डाउन दिशा की ट्रेनें लेट हो चुकी है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दानापुर मंडल के आरा बक्सर रेलखंड के बीच डुमराव स्टेशन के पास डाउनलोड लाइन पर 11:52 पर एक मालगाड़ी के तीन वैगन बेपटरी हो गए। इस कारण डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। रेलवे की टीम लाइन क्लियर करने में जुट गई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
जानिए, कौन-कौन सी ट्रेनें लेट हैं...
1. 22947 सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस बरूना में 12.01 बजे से।
2. 03204 पंडित दीन दयाल उपाध्याय-पटना पैसेंजर स्पेशल चौसा में।
3. 19483 अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस चौसा में।
4. 20802 नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस दिलदारनगर में।
5. 03650 बनारस-बक्सर पैसेंजर स्पेशल दरौली में।