फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Raid in the river at night to catch liquor without preparation resulted Constable 'martyr' in bihar

शराब पकड़ने के लिए सिपाही 'शहीद’: चुलाई शराब पकड़ने को रात में नदी में छापा, धंधेबाज ने अकेले पाकर डुबोया

Tue, 17 Jan 2023 12:54 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 17 Jan 2023 12:54 PM IST
सार

BIHAR Liquor Ban TRAGEDY: बिहार में शराबबंदी ने एक सिपाही को 'शहीद’ करा दिया। करा दिया...इसलिए लिखना पड़ रहा, क्योंकि चुलाई शराब के धंधेबाजों को नदी में जाकर पकड़ना था और बिना संसाधन-तैयारी के भीषण ठंड की अंधेरी रात में दौड़ा दिया गया।

विज्ञापन
Raid in the river at night to catch liquor without preparation resulted Constable 'martyr' in bihar
अधूरी तैयारी के साथ छापे में 23 साल के जवान की कुर्बानी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शराबबंदी ने एक सिपाही को 'शहीद’ करा दिया। करा दिया...इसलिए लिखना पड़ रहा, क्योंकि चुलाई शराब के धंधेबाजों को नदी में जाकर पकड़ना था और बिना संसाधन-तैयारी के भीषण ठंड की अंधेरी रात में दौड़ा दिया गया। धंधेबाजों के बीच एक सिपाही अकेला पड़ गया। लड़ा भी, मगर फिर दो ने मिलकर सिपाही को नदी में डुबोकर मार डाला गया। इस दौरान अंधेरे में सिपाही के बाकी साथियों की चीख सुनकर भी कोई मदद के लिए नहीं पहुंच सका। नदी से साथी की लाश निकलने के बाद से सिपाहियों में जबरदस्त आक्रोश है, जो कभी भी फूट सकता है। घटना मुजफ्फरपुर में हुई। मृतक जवान 23 साल के दीपक कुमार भागलपुर के थे। 

विज्ञापन


तैयारी नहीं थी, नौकरी का हवाला दे अचानक ऑपरेशन 
घटना की जानकारी से उत्पाद विभाग में हड़कंप मच गया है। टीम के जवानों में आक्रोश है। मृतक जवान के परिवार को घटना की जानकारी दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद की जा रही है। टीम में शामिल जवानों ने बताया कि वह लोग रात करीब 9 से 10 के बीच सोने के लिए जा रहे थे। खाना खा चुके थे। इसी बीच मैसेज मिला कि शराब छापेमारी में जाना है। जवानों ने कहा कि उन्हें सुबह सीवान जाना है। इसपर बोला गया कि नौकरी बचानी है तो आइए... नहीं तो सस्पेंड कर देंगे। जवान 12 बजे रात में निकले। मुसहरी थाना क्षेत्र के सनहा बाजार पहुंचे। नदी के बीच में शराब बनाई जा रही थी। पकड़ने के लिए वहीं अलग-अलग टीम टुकड़ी बनी। दीपक के साथ नाव पर दो अन्य जवान थे। नदी उस पार पहुंचे। कुछ शराब माफिया चुलाई शराब बना रहे थे। 
विज्ञापन


दो लोगों से दीपक से पानी में हाथापाई, वहीं ले ली जान
शराब के धंधेबाजों को भनक लग गई थी। वह लोग भागने की कोशिश करने लगे। दो धंधेबाजों को दीपक ने पकड़ लिया था। बचने के लिए दोनों दीपक को लिए-दिए पानी में कूद गए। पानी से हाथापाई की आवाज आई, मदद मांगने की भी। दूसरे जवान ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। दीपक गहरे पानी में जा चुके थे। जबतक दूसरी टीम पहुंची, दीपक की मौत हो चुकी थी। शराब माफिया फरार हो चुके थे। इसके बाद घंटों उसी अंधेरे में मशक्कत होती रही, तब दीपक का शव मिला। घटना के बाद जवानों में रोष है। मामले मे पूर्वी डीएसपी मनोज पांडे ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed