फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Raid in red light area in Muzaffarpur MBA student kidnapping case, three women in custody

Bihar: मुजफ्फरपुर में MBA की छात्रा के अपहरण मामले में रेड लाइट एरिया में छापेमारी, तीन महिलाएं हिरासत में

Sun, 07 May 2023 02:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 07 May 2023 02:55 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में ली गईं तीनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही मामले में खुलासा हो सकेगा। दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से एमबीए की छात्रा लापता हो गई थी। इसे लेकर उसके नाना ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने इसी मामले में कार्रवाई की।

विज्ञापन
Raid in red light area in Muzaffarpur MBA student kidnapping case, three women in custody
छापेमारी करने मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में रहस्यमयी ढंग से गायब एमबीए की छात्रा के अपहरण मामले में सदर थाने की पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने शनिवार देर रात शहर के रेड लाइट एरिया में छापेमारी की। इस दौरान तीन महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सर्विलांस सेल से मिले सुराग के बाद सदर थाना पुलिस ने पहले मादापुर चौबे और अहियापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इसके बाद मादापुर और अहियापुर से एक-एक महिला को हिरासत में लिया गया। उनसे गहनता से पूछताछ की गई। फिर सिटी एसपी के निर्देश पर सदर, नगर, मिठनपुरा, महिला और क्यूआरटी में नगर थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया स्थित एक दो मंजिला भवन में छापेमारी की। जहां से पुलिस ने तीसरी महिला को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि महिला शराब की नशे में मिली। पुलिस फिलहाल उसे अपने साथ लेकर चली गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हिरासत में ली गईं तीनों महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही मामले में खुलासा हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से एमबीए की छात्रा लापता थी। इसे लेकर उसके नाना ने एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर के मुताबिक, छात्रा उनकी नतनी है। वह उनके घर पर ही रहकर पढ़ती है। वह बिजनेस मैनेजमेंट कॉलेज के एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। 12 दिसंबर की सुबह नौ बजे उनके घर से निकली थी। लेकिन उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed