फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rabri says, The public wants to be that Tejashwi become the chief minister of bihar

राबड़ी बोलीं, जनता चाहती है हमारा बेटा तेजस्वी बने मुख्यमंत्री

Fri, 24 Feb 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Fri, 24 Feb 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
Rabri says, The public wants to be that Tejashwi become the chief minister of bihar
- फोटो : telegraph

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि तेजस्वी मुख्यमंत्री बने यह राजद कार्यकर्ताओं की ही नहीं, बिहार की जनता की मांग है। राजद के विधायकों द्वारा लगातार बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग पर बृहस्पतिवार को जब पत्रकारों ने राबड़ी देवी से सवाल किया तो उन्होंने सीधे शब्दों में कहा कि यह जनता की मांग है। 

विज्ञापन


जनता ऐसा चाहती है और लोकतंत्र में वही होता है जो जनता चाहती है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने भी तेजस्वी को भविष्य का मुख्यमंत्री बताया है। वहीं, कांग्रेस ने इसे महज पार्टी का अंदरूनी मामला करार दिया है जबकि जदयू ने कहा कि महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार हैं।
विज्ञापन


राबड़ी के बयान के बाद राजनीतिक गलियारे में इसका मतलब निकाला जा रहा है। दरअसल पिछले दिनों जब लालू प्रसाद के सामने ही कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग कर दी थी तो लालू ने कहा था कि तेजस्वी भविष्य के मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक सुरेंद्र यादव, रामानुज और मंत्री चंद्रशेखर की ओर से जब बात मीडिया में आई तो खुद तेजस्वी ने स्पष्ट किया था कि बिहार में सीएम पद की वेकैंसी अभी नहीं है, फिर राबड़ी का यह बयान कई संभावनाओं को जन्म दे रहा है।

कांग्रेस ने बताया आंतरिक मामला, जदयू ने साधी चुप्पी 

Rabri says, The public wants to be that Tejashwi become the chief minister of bihar

इतना तो तय है कि राबड़ी के इस बयान के बाद गठबंधन में रार और दरार छुपाने की कवायद तेज हो गई है। बृहस्पतिवार की सुबह ही नीतीश कुमार ने महागठबंधन की बैठक में विधायकों को नसीहत दी है कि मीडिया में बोलते वक्त संयम रखना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि विधायकों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो कुछ ऐसा नहीं बोले जिससे महागठबंधन की सेहत पर असर पड़ता हो। ऐसे में जदयू की ओर से जुबानी जंग की संभावना कम ही दिख रही है।

कांग्रेस के नेता अशोक कुमार ने इसे महज पार्टी का अंदरूनी मसला बताया, वहीं जदयू ने कहा है कि महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार हैं। पार्टी नेता श्याम रजक ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी कुछ मांग कर सकता है। सीएम कौन होगा नहीं होगा ये बस समय की बात है। ये बिहार के ही लोग हैं, जिन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व को चुना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed