फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   rabri devi said sushil modi should take nitish with him and marry his sister

Video : राबड़ी बोली- अपनी बहन से नीतीश की शादी करा लें मोदी जी

Tue, 29 Nov 2016 04:42 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
rabri devi said sushil modi should take nitish with him and marry his sister
- फोटो : social media

आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए आपत्तिजनक बयान दिया है। मंगलवार को राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार को मोदी जी गोदी में उठा ले जाएं और बहन से अपनी शादी करा दें।  राबड़ी ने जिस लहजे में यह कहा है उससे उनकी खीझ साफ दिख रही थी।

विज्ञापन


हालांकि अभद्र बयान के बाद राबड़ी देवी ने सफाई भी दी और कहा कि थोड़ा हंसी-मजाक कर लिया तो क्या? सभी तो करते हैं। राबड़ी ने कहा कि सुशील कुमार मोदी की बातों पर विचार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही करेंगे। बता दें कि सुशील मोदी नीतीश कुमार को ऑफर दिया है वो आरजेडी और कांग्रेस से गठबंधन तोड़ बीजेपी के साथ आ जाएं।
विज्ञापन


राबड़ी के इस बयान के बाद आशंका जताई जा रही है कि बिहार के महागठबंधन की मुश्किलें और बढ़ा सकती हैं। राबड़ी देवी आज विधानमंडल की कार्यवाही में भाग लेने पहुंची थीं और राजद नेता और कार्यकर्ताओं के साथ नोटबंदी का विरोध कर रही थीं। उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हम काला धन नहीं नोटबंदी के खिलाफ हैं और जबतक भाजपा माफी नहीं मांगती तबतक सदन की कार्यवाही नहीं चलने देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बाद में राबड़ी देवी ने कहा कि सुशील मोदी के इस् प्रस्ताव पर नीतीश कुमार ही विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि पीएम ने चुनाव से पहले गरीब के खाते में 15 लाख लाने की घोषणा की थी, कहां गया वो पैसा। उन्होंने कहा कि कहावत है कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे, तो यहां वहीं हो रहा है, चोर कोतवाल को ही डांट रहा है। 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed