फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rabri Devi demands vote for Vibha Devi, wife of sexual abuse accused Raj Ballabh yadav

राबड़ी देवी ने दुष्कर्म के दोषी राजबल्लभ की पत्नी के लिए मांगे वोट, कहा- उनको फंसाया गया

Fri, 05 Apr 2019 09:51 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नवादा Published by: अजय सिंह Updated Fri, 05 Apr 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
Rabri Devi demands vote for Vibha Devi, wife of sexual abuse accused Raj Ballabh yadav
विभा देवी के लिए चुनाव प्रचार करतीं राबड़ी देवी - फोटो : ANI

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव की पत्नी के लिए चुनाव प्रचार किया। नवादा में लोगों को संबोधित करते हुए राबड़ी देवी ने कहा,  'सभी लोगों से मेरी अपील रहेगी, जिस तरह से राजबल्लभ जी को इन लोगों ने फंसाने का काम किया, जेल भेजने का काम किया, यादवों को बदनाम करने का काम किया। उसी तरह तुम लोग विभा देवी प्रत्याशी हैं उन्हें जिताने का काम करना।' 

विज्ञापन

 

बता दें कि विभा देवी के पति और पूर्व राजद विधायक राजबल्लभ यादव को अदालत ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। राजबल्लभ पर आरोप है कि नौ फरवरी 2016 को उसने एक नाबालिग लड़की को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों में शामिल सुलेखा देवी ने बर्थ डे पार्टी के बहाने अनजान जगह पर ले जाकर उसे जबरन शराब पिलाई और फिर उसे राजबल्लभ के हवाले कर दिया। जिसके बाद राजबल्लभ ने उसके से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल राजबल्लभ यादव जेल में सजा काट रहा है। महागठबंधन की ओर से राजद ने राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को चुनावी मैदान में उतारा है। राजबल्लभ को लालू यादव का बेहद करीबी माना जाता है और वो नवादा क्षेत्र में अपनी जाति में अच्छी पकड़ रखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed