{"_id":"5c3abf12bdec2273437f9995","slug":"rabri-devi-attacks-modi-govt-over-alok-verma-ouster-tejashwi-yadav-says-bjp-downfall-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"राबड़ी देवी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- 'केंद्र ने सीबीआई को तमाशा बना दिया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबड़ी देवी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- 'केंद्र ने सीबीआई को तमाशा बना दिया'
Sun, 13 Jan 2019 10:02 AM IST
Shani Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Shani Mishra
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
राबड़ी देवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मोदी सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया है। सीबीआई को सरकार ने तमाशा बना दिया है, पहले आलोक वर्मा को हटाया गया और अब उन्होंने इस्तीफा देकर सरकार को आईना दिखा दिया है। वह बिहार विधान परिषद के राजद सदस्य सैयद खुर्शीद मोहम्मद मोहसिन को श्रद्धांजलि देने पहुंची थी। खुर्शीद मोहम्मद का निधन शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।
विज्ञापन
विधान परिषद् में विपक्ष की नेता राबड़ी यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा कि यह मंथन का समय है और देश की जनता को यह करना चाहिए। उन्होंने आपराधिक घटनाओं को लेकर की सरकार को घेरते हुए कहा कि बिहार में लगातार हत्या और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं और सरकार इनपर नियंत्रण पाने में नाकाम है। गया जिले में हुए अंजना हत्याकांडने प्रशासन की क्षमता पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
राजद ने यूपी में हुए बसपा और सपा के गठबंधन का स्वागत किया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यूपी और बिहार में भाजपा का पतन शुरू हो गया है। राजद सुप्रीमो लालू यादव चाहते थे कि सपा और बसपा साथ आएं और यह हो गया। सपा और बसपा का गठबंधन मजबूत है और यह बना रहेगा। हालांकि उन्होंने इस गठबंधन का हाल बिहार में 2015 के जदयू, राजद और कांग्रेस के गठबंधन की तरह न होने की भी उम्मीद जताई। बता दें कि जुलाई 2017 में नीतीश कुमार ने इस गठबंधन से नाता तोड़कर भाजपा सरकार बना ली थी।
विज्ञापन