RSS का बूढ़ा हाफ पैंट में घूमता हैः राबड़ी देवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना में राष्ट्रीय जनता दल के नौंवे अधिवेशन में सबकी निगाहें लगातार नौंवी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बने लालू यादव पर थी, लेकिन महफिल लूटी अपने चुटीले भाषण से उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने।
इस दौरान उन्होंने खास अंदाज में आरएसएस पर टिप्पणी की तो हर कोई ठहाके लगाता नजर आया। राबड़ी ने कहा, ये आरएसएस के बूढ़े-बूढ़े लोग भी हाफ पैंट में घूमते हैं... खराब भी नहीं लगता। इन्हें कोई कुछ कहता भी नहीं।
इस दौरान बिहार सरकार पर कानून व्यवस्था के मामले में ढिलाई बरते के आरोपों पर भी राबड़ी देवी ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया। कहा- अपराध कौन कर रहा है कौन पकड़ा जा रहा है ये सब जानते हैं, ये ध्यान देने की बात है।
इस दौरान मीडिया को भी उन्होंने निशाना बनाया। मीडिया वाले सब बुरी बुरी बातों को बार बार दिखाते हैं अच्छी बातों को कोई दिखाता ही नहीं है। भाजपा के राज में कितनी अपराध हो रहे हैं मीडिया को वो भी तो दिखाने चाहिएं।
कार्यकर्ताओं को भी दी नसीहत, एक दूसरे की टांग न खींचे
उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी नसीहत देते हुए कहा कि अगर तुम सब ठीक रहे तो ये सरकार पांच साल तो पूरे करेगी ही नीतीश अगले बीस सालों तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इस दौरान आरएसएस को उन्होंने बार बार निशाना बनाया।
कहा- ये बूढ़ा बूढ़ा लोग हाफ पैंट में निकलता है अच्छा नहीं लगता इन्हें भी शर्म आनी चाहिए। आरएसएस वाले जब लाठी लेकर चलते हैं तो उन्हें कोई कुछ नहीं कहता, हमारे लोग जब लाठी निकालते हैं तो ये आरएसएस वाले हमें 'लाठी में तेल पिलावन पार्टी' कहते हैं।
लालू यादव द्वारा दरभंगा के सिविल सर्जन को फोन करने को भी राबड़ी ने सही ठहराया। कहा, ये हमारा और लालू जी का जन्म सिद्ध अधिकार है इससे हमें कोई नहीं रोक सकता।
कार्यक्रम के दौरान लालू के भाषण से ज्यादा तालियां राबड़ी देवी के बोलने के दौरान बजी। इससे उत्साहित राबड़ी भी विरोधियों पर एक के बाद एक हमले करती रहीं।