{"_id":"5da0ac8d8ebc3e93c734c93e","slug":"rabri-devi-and-tejashwi-yadav-attacks-nitish-kumar-with-floods-and-dengue-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राबड़ी देवी ने नीतीश को दी गद्दी छोड़ने की सलाह, तेजस्वी ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राबड़ी देवी ने नीतीश को दी गद्दी छोड़ने की सलाह, तेजस्वी ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया लापता
Fri, 11 Oct 2019 09:53 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 11 Oct 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बाढ़ के बाद राज्य में डेंगू फैलने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है। राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार को सीएम की गद्दी छोड़ने की सलाह दी है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में सत्ता संरक्षित अपराधियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि अगर सत्ता नहीं संभल रही है तो नीतीश को गद्दी छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध-अत्याचार हो रहे हैं और सरकार कुर्सी के झगड़े में फंसी हुई है। इधर दूसरी ओर तेजस्वी यादव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री, बीमारी से परेशान बिहार को छोड़कर एक बार फिर लापता हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 15 जिलों में बाढ़ और जलजमाव के बाद महामारी का खतरा बढ़ गया है। लोग डेंगू से पीड़ित हैं। चिकनगुनिया, मलेरिया और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का कहीं पता नहीं है।
विज्ञापन
तेजस्वी ने सरकार से आग्रह किया कि सभी प्रकार के सुरक्षात्मक उपाय कर बीमारियों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए।