फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Rabri and Aishwarya were waiting for Tej pratap but he goes to vrindavan without telling anyone

गया से कहां गए तेज प्रताप? पटना में राबड़ी-ऐश्वर्या कर रही हैं इंतजार

Tue, 06 Nov 2018 08:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Updated Tue, 06 Nov 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
Rabri and Aishwarya were waiting for Tej pratap but he goes to vrindavan without telling anyone
तेज प्रताप यादव

लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव इन दिनों अदालत में पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने की अर्जी दाखिल करने की वजह से सुर्खियों में हैं। वह पत्नी से किसी भी हाल में सुलह करने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। सोमवार को वह परिवारवालों के द्वारा समझाए जाने के बाद शाम तक पटना पहुंचने वाले थे। मगर गया में तेजप्रताप सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए अचानक वृंदावन निकल गए। जब उनके होटल के कमरे का दरवाजा खोला गया तो पता चला कि वह गायब हैं।

विज्ञापन


तेजप्रताप यादव का बिना किसी सुरक्षाकर्मी के वृंदावन चले जाने की बात पता चलने पर सुरक्षाकर्मी गया से पटना के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने वृंदावन जाने के बारे में किसी को नहीं बताया था। वह बोधगया में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। यादव परिवार के तीन सदस्यों और चालक के साथ वृंदावन के लिए निकले हैं। तेजपताप के गायब होने की बात तब पता चली जब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक कुमार सर्वजीत के होटल पहुंचने पर तेज प्रताप के होटल का दरवाजा खोला गया। तब चला कि वह अपने दो दोस्तों और चालक के साथ गायब हैं। इसके बाद जानकारी मिली कि वह बिना किसी को बताए वृंदावन के लिए रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन


शाम को तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या और मां राबड़ी देवी से मुलाकात होनी थी। तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद लगातार परिवार उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा है। इसी मान-मनोव्वल के बीच वह पटना लौटने के लिए तैयार हुए थे। वहीं पार्टी के कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी भी उनसे मिलने के लिए होटल में उनका इंतजार कर रहे थे। मगर सभी को चकमा देकर वह पीछे के दरवाजे से वृंदावन के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को तेज प्रताप पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए रांची पहुंचे थे। पिता से मिलने के बाद रविवार को उन्होंने कहा था कि मेरे साथ न मां हैं और न ही पिता हैं। मैं अकेला हो गया हूं। तलाक लेने का फैसला अंतिम है। मैं इस फैसले से पीछे नहीं हटूंगा। यादव ने कहा था कि परिवार में कोई भी आदमी उन्हें सपोर्ट नहीं कर रहा है। उनके परिवार ने उन्हें नकारते हुए ऐश्वर्या का समर्थन करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed