फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Putting snakes in the throat Bihar Education Minister criticized

गले में सांप डालकर फंसे बिहार के शिक्षा मंत्री

Mon, 18 Jan 2016 05:10 PM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 05:10 PM IST
विज्ञापन
Putting snakes in the throat Bihar Education Minister criticized

बिहार विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बाबा को हाथ दिखाते फोटो पर जमकर हंगामा मचा था, विरोधियों ने मुख्यमंत्री पर अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


कई महीनों बाद कुछ ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है, जहां बिहार के शिक्षा और आईटी मंत्री अशोक चौधरी की कुछ ऐसी तस्वीर वायरल हो रही हैं जिसमें वह गले में सांप को डाले दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों में वह सांप को गले में भी डालकर उससे खेल रहे हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तस्वीरें उस समय की हैं जब कोई सपेरा उनके घर आया था। इसी दौरान चौधरी ने सांप को निकालकर अपने हाथों में लपेट लिया। अब ये तस्वीरें वायरल होने के बाद वह विरोधियों के साथ साथ अपनों के भी निशाने पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोधियों के साथ अपनों ने भी साधा निशाना

Putting snakes in the throat Bihar Education Minister criticized

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार सत्ता में उनकी सहयोगी पार्टी राजद ने भी उन पर निशाना साध दिया है। राजद प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि सावर्जनिक जीवन में रहने वाले लोगों को वैज्ञानिक रवैये के साथ उदाहरण प्रस्तुत करना चा‌हिए अंधविश्वासों को बढ़ावा देना नहीं।

वहीं जेडीयू के महासचिव और प्रवक्ता केसी त्यागी ने भी अशोक चौधरी को निशाने पर लेते हुए कहा कि एक वैज्ञानिक समाज में अंधविश्वास की कोई जगह नहीं है। वहीं लगातार आलोचनाओं के बीच चौधरी ने सफाई देते हुए कहा मैं खुद किसी भी तरह के अंधविश्वास के खिलाफ हूं, मेरी यह काफी पुरानी तस्वीर है।
 
सपेरा बच्चों का मनोरंजन करने के लिए आया ‌था और उसने सांप मेरे हाथ में दे दिया। हालांकि कांग्रेस उपाध्यक्ष सुबोध कुमार का कहना है कि फोटो मकर सक्रांति की पूजा के दौरान की है। बता दें कि नीतीश सरकार में मंत्री अशोक चौधरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed