फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   purnia-bima-bharti-son-raja-mandal-minor-abduction-attempt-death-threat-allegation

बिहार: नाबालिग के अपहरण की कोशिश व परिवार को धमकी का आरोप, क्या बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर कसेगा शिकंजा?

Thu, 22 Oct 2026 02:38 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Thu, 22 Oct 2026 02:38 PM IST
सार

पूर्णिया में पूर्व मंत्री बीमा भारती के बड़े बेटे राजा मंडल पर 15 वर्षीय नाबालिग के अपहरण के प्रयास और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पिता ने भवानीपुर थाने में लिखित शिकायत देकर पुलिस को दो कॉल रिकॉर्डिंग सौंपी हैं।

विज्ञापन
purnia-bima-bharti-son-raja-mandal-minor-abduction-attempt-death-threat-allegation
पीड़ित ने दिया लिखित आवेदन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया के रुपौली की पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री बीमा भारती के बड़े बेटे राजा मंडल एक बार फिर गंभीर विवादों में घिर गए हैं। उन पर भवानीपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय निवासी के 15 वर्षीय बेटे के अपहरण का प्रयास करने और फोन पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है।

विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित पक्ष ने भवानीपुर थाने में लिखित आवेदन सौंपने के साथ ही पुलिस को दो महत्वपूर्ण कॉल रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई हैं। वहीं, घटना से जुड़ा एक कथित धमकी भरा ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि, वायरल ऑडियो में सुनाई देने वाली आवाज की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

पुलिस को दिए गए लिखित आवेदन में भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-09 स्थित भवनदेवी टोला निवासी मो. बबलू ने बताया है कि 19 अक्तूबर की शाम वह अपने नवनिर्मित मकान पर मौजूद थे। इसी दौरान ‘पूर्व विधायक’ लिखा बोर्ड लगी एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी से राजा मंडल अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि कमरे में बैठकर शराब पीने का विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। तीखी नोकझोंक के बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता का आरोप है कि मामला यहीं शांत नहीं हुआ, बल्कि उसी रात करीब नौ बजे आरोपी दोबारा उनके घर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने कमरे में सो रहे उनके 15 वर्षीय बेटे मो. महताब आलम को जबरन उठाकर गाड़ी में खींचने का प्रयास किया। पीड़ित परिवार के शोर मचाने और सूझबूझ दिखाने के साथ ही मौके पर डायल 112 की पुलिस गश्ती गाड़ी पहुंच गई। इसके बाद आरोपी घबराकर वहां से फरार हो गए।


ये भी पढ़ें- बिहार: चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों में मची चीख-पुकार; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

मो. बबलू का यह भी आरोप है कि रात करीब 10 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने उनके साथ गाली-गलौज की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि फोन करने वाले ने यह भी कहा कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीड़ित ने अपनी शिकायत के समर्थन में पुलिस को दो कॉल रिकॉर्डिंग और संबंधित मोबाइल नंबरों के बीच हुई बातचीत का विवरण सौंप दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित ऑडियो की प्रामाणिकता और उसमें सुनाई देने वाली आवाज की पहचान के लिए पुलिस तकनीकी जांच कर रही है।

इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए धमदाहा के एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हो चुका है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। एसडीपीओ ने स्पष्ट किया कि जांच में तथ्य सामने आने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed