फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mysterious Death of Woman at Wedding Sparks Sensation Husband Demands Justice

Bihar: 'हमारी किसी से दुश्मनी नहीं थी फिर क्यों मार डाला'?, पत्नी की हत्या पर रो पड़ा पति, लगाई इंसाफ की गुहार

Sat, 16 May 2026 04:41 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 04:41 PM IST
सार

किशनगंज के ठाकुरगंज स्थित चुरली पंचायत में शादी समारोह में शामिल होने आई महिला गीता देवी का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Mysterious Death of Woman at Wedding Sparks Sensation Husband Demands Justice
किशनगंज में महिला की हत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

किशनगंज जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ठाकुरगंज प्रखंड के चुरली पंचायत में एक महिला का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शादी समारोह में शामिल होने आई थी महिला
मृतका की पहचान दरभंगा निवासी 30 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने पति विमल पासवान के साथ ठाकुरगंज के चुरली पंचायत में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने आई थीं। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
विज्ञापन


पति ने जताई हत्या की आशंका
मृतका के पति विमल पासवान ने बताया कि वे लोग दरभंगा से अपने भाई की शादी में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में आखिर किसने और क्यों उनकी हत्या की, यह समझ से परे है। उन्होंने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खून से लथपथ मिला शव
शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने महिला का शव खून से सना हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कुर्लीकोर्ट थाना पुलिस और एडीपीओ मंगलेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। कुर्लीकोर्ट थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: 'सॉरी मम्मी-पापा', लव मैरिज के एक घंटे बाद प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; युवक की मौत, वेंटिलेटर पर दुल्हन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश, पारिवारिक विवाद या अन्य वजह तो नहीं है।

इलाके में चर्चा का विषय बनी घटना
घटना के बाद चुरली पंचायत और आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शादी समारोह के बीच इस तरह की वारदात ने सभी को डरा दिया है। लोग जल्द से जल्द मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed